बॉलीवुड

प्रेग्नेंसी में योगासन करती दिखीं Kareena Kapoor Khan, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए वीडियो और फोटो हुए वायरल

करीना कपूर खान ने शेयर किए योग पोज प्रेग्नेंसी में खुद को ऐसे रखती हैं फिट फैंस करीना की तारीफ करते नहीं थक रहे

2 min read
Jan 25, 2021
Kareena Kapoor Khan

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। उनके प्रेग्नेंसी लुक्स भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते रहते हैं। करीना हमेशा से ही अपनी प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान काम को लेकर बेहद एक्टिव रही हैं। हालांकि फैंस इस बात से हैरान रहते हैं कि प्रेग्नेंट होते हुए भी वो इतनी फिट कैसे दिखाई देती हैं। करीना ने हाल ही में इसका राज खोला है। उन्होंने कुछ योगा के फोटो और वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वो एक्सरसाइज करती हुई दिखाई दे रही हैं।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ योगा (Yoga) के पोज में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ एक पोस्ट में उन्होंने कैप्शन में लिखा है- थोड़ा सा योगा.. थोड़ी सी शांति। करीना की इन फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

इसके अलावा करीना ने अपने डेली रुटीन में योगा की अहमियत को बताते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। करीना इस वीडियो में योगा के अलग-अलग पोज करती हुई दिख रही हैं। करीना के इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। करीना के इस पोस्ट को उनके फैन पेज ने भी शेयर किया है।

करीना कपूर अपने फैंस को प्रेग्रेंसी के दौरान फिटनेस का ख्याल कैसे रखें इसकी पूरी जानकारी दे रही हैं। करीना ने ब्लैक आउटफिट में योगा के कुछ पोज शेयर किए हैं। करीना इन दिनों पूरी तरह से लाइफ इंजॉए कर रही हैं। हाल ही में करीना अपने नए घर में पति सैफ अली खान और तैमूर अली खान के शिफ्ट हुई हैं। जाहिर है कि करीना ने नए मेहमान का स्वागत करने के लिए नया घर पहले से ही खरीद लिया है। करीना जल्द ही आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में दिखाई देंगी जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ महीने पहले ही पूरी की थी।

Published on:
25 Jan 2021 04:56 pm
Also Read
View All