बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan ने बिना मेकअप के तस्वीर की शेयर, बिंदी को लेकर कही ये बात

बेबो जल्द ही मां बननी वाली हैं। ऐसे में वह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना का फैशन ऑनपॉइंट रहता है।

2 min read
Kareena Kapoor Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बेबो जल्द ही मां बननी वाली हैं। ऐसे में वह इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी करीना का फैशन ऑनपॉइंट रहता है। ऐसे में आए दिन उनकी बेबी बंप के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहती हैं। अब बेबो ने अपनी एक बिना मेकअप के तस्वीर शेयर की है।

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर की। तस्वीर में बेबो लेटी हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने माथे पर एक काली बिंदी लगाई हुई है। बिंदी को लेकर करीना ने कैप्शन में लिखा, “कुछ तो बात है बिंदी लगाने में, मुझे ये बहुत पसंद आई।" करीना की ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। करीना की पोस्ट पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही फैंस उनकी इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने बेबो की इस पोस्ट दिल वाला इमोजी कमेंट किया है। बता दें कि हाल ही में करीना ने बताया था कि जब उन्होंने सैफ अली खान को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था तो उनका कैसा रिएक्शन था। करीना ने कहा कि उनके परिवार का बिल्कुल भी फिल्मी रिएक्शन नहीं था। सैफ ने भी बिल्कुल नॉर्मल रिएक्शन दिया। वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान जल्द ही फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी शूट किया है। इसमें उनके साथ आमिर खान लीड रोल में नजर आएंगे।

Published on:
11 Nov 2020 02:09 pm
Also Read
View All