बॉलीवुड

तैमूर की क्यूटनस के पीछे है मां करीना कपूर खान की ये सीक्रेट डाइट, नहीं खाने देती बाहर का

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) हुए तीन साल के तैमूर को फिट रखने के लिए करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) बनाती है डाइट बाहर का खाना नहीं खाने देती करीना कपूर खान

2 min read
Dec 20, 2019
करीना कपूर खान बनाती हैं तैमूर अली खान के डाइट

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज तीन साल के हो गए है। 20 दिसंबर को तैमूर अली खान अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं सब जानते हैं कि तैमूर के जन्म से ही वो काफी सुर्खियों में रहते हैं। यहां तक की तैमूर मीडिया के सबसे फेवरेट किडस्टार हैं। लेकिन उनकी इस क्यूटनस के पीछे हाथ है उनकी मां करीना कपूर खान का, करीना अपनी फिटनेस की वजह से सुर्खियों रहती हैं। इसी का ध्यान रखते हुए वो अपने बेटे तैमूर का भी ध्यान रखती हैं।

एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने बताया था कि वो अपने बेटे तैमूर के लिए एक खास डाइट प्लान बनाती हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हैं बल्कि घर पर बना खाना ही उन्हें खिलाती हैं। करीना कपूर ने बताया कि "मैं हाइपर पैरानॉयड हूं। मैं तैमूर को किसी बर्थडे पार्टी का खानी भी नहीं खाने देती हूं। लेकिन हां कभी-कभी चिप्स खाने की परमिशन दे देती हूं। तैमूर को मैं ज्यादा घर का बना खाना देती हूं जैसे-इडली, डोसा, और खिचड़ी। मैं तैमूर का डाइट प्लान खुद बनाती हूं। हर महीने उनका डाइट प्लान बदलती हूं और तैमूर को बाहर का खाना नहीं खाने देती हूं।"

करीना ने ये भी कहा कि "जो भी फल और सब्जियां फायदेमंद होती हैं मैं तैमूर को वो जरूर खिलाती हूं।" करीना ने कहा कि शुरूआत में तैमूर इस तरह के खाने को पसंद नहीं करता था लेकिन धीरे-धीरे उसे पसंद आने लगा और अब वो इन फूड्स को काफी एन्जॉय करता है। तैमूर को अब इन फूड्स की आदत हो गई है।

Published on:
20 Dec 2019 01:57 pm
Also Read
View All