बॉलीवुड

Kareena Kapoor Khan ने महिलाओं के लिए उठाई थी आवाज, वीडियो में कहती दिखी- मेरा हक कहां है?

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीना इस वीडियो में महिलाओं को लेकर कह रही हैं कि हमेशा उनके प्रति ही लोगों की सोच उजागर होती है।

2 min read
Nov 07, 2020
Kareena Kapoor Khan video viral

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) दूसरी बार मां बनने वाली हैं। आजकल वो अपने ग्लो के कारण सुर्खियों में हैं। हाल ही में करवा चौथ के मौके पर करीना अपने घर पर फैमिली डिनर करती हुई दिखाई दी थीं। इसी बीच करीना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीना इस वीडियो में महिलाओं को लेकर कह रही हैं कि हमेशा उनके प्रति ही लोगों की सोच उजागर होती है। जाहिर है कि करीना महिलाओं के लिए वीडियो में आवाज उठाती हुई दिख रही हैं।

करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल

करीना कपूर वीडियो में कहती हैं कि ज्यादा पढ़ लिया तो ऐ चश्मिश, लिपस्टिक ज्यादा हो गई तो ए हिरोइन, घर लेट आओ तो कैरेक्टर पर शक, बस यही कहना चाहती हूं कि मेरा हक कहा हैं। करीना का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। महिलाओं को लेकर करीना की बात से लोग समर्थन कर रहे हैं। करीना का कहना है कि महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया जाना चाहिए। आज भी उन्हें लोग बराबर नहीं समझते हैं।

पटौदी पैलेस घूमने गई थीं करीना कपूर

बता दें कि हाल ही में करीना पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ पटौदी पैलेस गई थी। जहां से उनकी एक फोटो सामने आई है। जिसमें बेटे तैमूर के साथ सैफ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। तैमूर खेत में बनी पानी की नाली में बड़े ही खुश दिखाई दे रहे हैं। जैसे उन्हें ये माहौल बहुत अच्छा लग रहा है। सैफ भी तैमूर के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दिए। वैसे भी सैफ और तैमूर की जोड़ी अक्सर मुंबई की सड़को पर दिखाई देती है। इंटरनेट सेंशन टिम जब चाहते हैं पापा सैफ उन्हें सैर कराने के लिए निकल पड़ते हैं। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर पापा के कंधों पर बैठना तैमूर का फेवरेट है। अब जल्द ही तैमूर को एक साथी खेलने के लिए मिलने वाला है।

Published on:
07 Nov 2020 10:42 pm
Also Read
View All