करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) को मुंबई में स्पॉट किया गया। उस दौरान वो बिना मेकअप के नजर आईं।उनके इस लुक को देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने खूबसूरती से पहचानी जाती हैं। उनके लुक को देख फैंस उनके दिवाने है। उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है। लेकिन अभी हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई में स्पॉट करते हुए देखा गया इस दौरान की तस्वीरे काफी वायरल हो रही है।
करीना कपूर उस समय काफी कैजुअल लुक में दिखाई दी।बिना मेकअप के नजर आई करीना ने ब्लू प्रिंटेड शर्ट के साथ जींस पहना हुआ था।
उनके इस लुक को देख फैंस काफी हैरान थे क्योंकि उस दौरान उनके चेहरे पर ग्लों की जगह झुर्रियां साफ नजर आ रही थीं।
उनके चेहरे पर अलग सी थकान सी नजर आ रही थी। जिससे उनका चेहरा हमेशा की तरह से कुछ अलग तरह से दिख रहा है। इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
करीना ने बाहर निकलते वक्त चेहरे पर गॉगल लगा रखा था साथ में उनके बाल खुले हुए थे। बिना मेकअप के चेहरे पर आ रही झुर्रियों को देख फैंस अब कमेट्स कर रहे है कोई उन्हें बूढ़ी कह रहा है तो कोई अलग से दिखने वाले चेहरे की बात कर रहा है।