
Kareena Kapoor On Dhurandhar 2 Sparks Controversy: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने सिर्फ भारत में ही 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने अब तक फिल्म की तारीफ की है। हालांकि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान जाकिर खान ने धुरंधर 2 को लेकर एक ऐसा जोक मारा है जिसने बॉलीवुड के गलियारों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। इसी बीच करीना कपूर के भी एक बयान देने का दावा किया जा रहा है जिसने आग में घी डालने का काम किया है।
अभिनेत्री करीना कपूर को लेकर एक दावा किया जा रहा है। विरल भयानी के मुताबिक करीना कपूर ने फिल्म धुरंधर का पूरा श्रेय निर्देशक आदित्य धर को ही दिया है। करीना ने कहा, ये पूरी तरह से डायरेक्टर की फिल्म है। करीना के इस बयान के बाद एक बार फिर बॉलीवुड को जलन होने वाली बहस को हवा मिल गई है। हालांकि करीना ने ऐसा कहां और कब कहा है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
इस पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने करीना कपूर की क्लास लगा दी। कई लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि रणवीर सिंह ने किस तरह इस फिल्म के लिए मेहनत की है। एक यूजर ने लिखा- बिल्कुल वैसै ही जैसे जब वी मेट इम्तियाज अली की फिल्म थी ना कि आपकी और शाहिद की। वहीं एक और यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह को इस रोल में ढलन के लिए पूरे 2 साल लगे हैं। कई लोगों ने तो बॉलीवुड को सच में जलन होने वाली बात भी कह दी और जाकिर खान के कमेंट को सपोर्ट करते नजर आए।
ये सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर इसलिए उठने लगा है क्योंकि अभी हाल ही में जाकिर खान ने मजाक में ही ऐसा बयान दिया है जिसके बाद कई लोग सोच में पड़ गए हैं। दरअसल, हाल ही में एक अवॉर्ड समारोह के दौरान जाकिर खान ने अपने मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर तंज कसते हुए कहा था कि 'धुरंधर 2' की कामयाबी ने कई लोगों को असहज कर दिया है।
उन्होंने मुंबई के फिल्मी इलाकों का जिक्र करते हुए इशारों-इशारों में यह भी कहा कि फिल्म की सफलता से इंडस्ट्री के कुछ हिस्सों में बेचैनी देखी जा सकती है। उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया गया और देखते ही देखते यह चर्चा का विषय बन गया।