बॉलीवुड

करीना कपूर ने बताया सैफ का तैमूर नाम से जुड़ा बचपन का किस्सा, जिसके चलते बेटे का नाम रखा तैमूर

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने बेटे का नाम तैमूर रखने और इस पर तमाम बहस होने के बाद अपने अनुभव बताए हैं।

less than 1 minute read
Sep 12, 2023
करीना कपूर और सैफ अली खान बेटे तैमूर के साथ।

Kareena Kapoor on Taimur Name: एक्ट्रेस करीना कपूर ने सैफ अली खान से शादी के बाद 2016 में बेटे तैमूर का जन्म दिया था। कपल ने जैसे ही बेटे के नाम की घोषणा की, वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गए। तैमूर नाम रखने के लिए करीना और सैफ को बहुत असहज कर देने वाली बातों को सामना करना पड़ा। करीना ने इंडियन एक्सप्रेस के एक्सप्रेस अड्डा कार्यक्रम में बेटे का नाम तैमूर रखने की वजह और इससे जुड़े सवालों पर जवाब दिए हैं।

'बेटे का नाम रखने के लिए ट्रोलिंग हैरान करने वाली थी'
करीना ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि किसी मां को इस तरह की चीजों से कभी गुजरना पड़ा होगा। मुझे आज भी भी यह बात हैरान करती है कि क्यों उनको निशाना बना गया। हमें कम से कम अपने बेटे नाम रखने की तो आजादी होनी चाहिए। तैमूर का मतलब 'आयरन मैन' होता है। सैफ ने मुझे बताया कि तैमूर असल में उनके बचपन के दोस्त का नाम था। उन्होंने तैमूर के पैदा होने से पहले ही कह दिया था अगर उन्हें कभी बेटा होगा तो वह उसका नाम तैमूर रखेंगे। हमने ऐसा ही किया।'

करीना ने कहा कि हमने तैमूर नाम किसी ऐतिहासिक व्यक्ति के संदर्भ में नहीं रखा। इसका किसी बादशाह या किसी से से कोई लेना-देना नहीं है। यह बस ऐसे ही कहा जाने लगा। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि जब ट्रोलिंग शुरू हुई तो वह थोड़ी सदमे में थीं। मैंने और सैफ ने फैसला किया कि हम इस बारे में चुप रहेंगे।

Updated on:
12 Sept 2023 07:41 am
Published on:
12 Sept 2023 07:40 am
Also Read
View All