बॉलीवुड

तैमूर अली खान बने टपोरी, पैपराजी को देख बोले- ए भाई लोग, देखें Video

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने जब से जन्म लिया है, तभी से वो पैपराजी के फेविरट बने हुए हैं।
2 min read
2677332b-38fe-4c51-aeb2-5930ae2c90f7.jpeg

नई दिल्‍ली: तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) ने जब से जन्म लिया है, तभी से वो पैपराजी के फेविरट बने हुए हैं। तैमूर की एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी उनके आगे-पीछे घूमते रहते हैं और आए दिन तैमूर की नई-नई तस्वीर और वीडियोज़ इंटरनेट पर छाए रहते हैं। एक बार फिर पैपराजी ने अपने कैमरे में तैमूर की ऐसी हरकत कैद की कि उनका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर (Kareena Kapoor) और नानी बबीता कपूर (Babita Kapoor) के साथ कहीं जा रहे हैं। इस दौरान तभी तैमूर कैमरे को देखकर 'ए भाई लोग' चिल्लाते हैं। इसे सुनकर सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। तैमूर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसके अलावा तैमूर का एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा था। इस वीडियो में करीना के छोटे नवाब सड़क पर डॉगी को देखकर इतना खुश हो जाते हैं कि डॉगी-डॉगी चिल्लाने लगते हैं। उनकी इस क्यूटनेस ने भी सबका ध्यान खींचा।

आपको बता दें कि तैमूर अली खान की रोजाना कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। कभी मीडिया को गुस्सा दिखाते हुए तो कभी मम्मी करीना कपूर पर गुस्सा करते हुए उनका वीडियो खूब सुर्खियां बटोरता है। बात करें करीना कपूर की तो वो जल्द ही अंग्रेजी मीडियम' (Angrezi Medium) में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा करीना आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं।

Updated on:
05 Mar 2020 01:32 pm
Published on:
05 Mar 2020 01:22 pm
Also Read
View All
‘मेरी कुंडली में दूसरी शादी है’, सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरों के बीच गोविंदा का पुराना बयान फिर चर्चा में

नीले ड्रम की फोटो शेयर कर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इंसानी रिश्तों को बॉडी काउंट समझना बंद करें

‘मेरी जवानी ढल चुकी है, अब अवॉर्ड वापसी का मौका भी नहीं’, स्वरा भास्कर ने नेशनल अवॉर्ड को लेकर दिया बड़ा बयान

‘शुगर डैडी’ से लेकर ‘गोविंदा जैसा पति नहीं चाहिए तक’, सुनीता आहूजा के पति को लेकर अब तक 5 शॉकिंग बयान

गोविंदा से तलाक नहीं लेंगी सुनीता आहूजा! महीनों की अनबन के बाद वापस लिया डिवोर्स केस, मैनेजर ने किया खुलासा