बॉलीवुड

‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद मां के किरदार में दिखेंगी करीना कपूर, करण जौहर बनाने जा रहे खास फिल्म

करीना एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि उस फिल्म में वह मां का किरदार अदा करेंगी।  
2 min read
May 28, 2018
kareena kapoor
kareena kapoor

इन दिनों एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के प्रोमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर , शिखा तल्सानिया, स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदार में हैं। प्रेग्नेंसी के बाद करीना की यह पहली फिल्म है। इसी के साथ एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं। करीना इस फिल्म के बाद एक बड़ी फिल्म में नजर आने वाली हैं। खास बात यह है कि उस फिल्म में वह मां का किरदार अदा करेंगी।

दरअसल करण जौहर काफी वक्त से करीना के साथ काम करना चाहते थे। यही कारण था कि उन्होंने करीना को इस फिल्म में काम करने के लिए मनाया। हाल में खबर मिली है कि , ‘करण जौहर काफी लम्बे समय से चाहते थे कि करीना कपूर धर्मा प्रोडक्शन के साथ काम करें। ‘की एंड का’ के बाद से ही करीना कपूर खान, करण जौहर के साथ एक फिल्म को लेकर चर्चा में थीं लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण बात आगे नहीं बढ़ पायी। हालांकि अब दोनों ने हाथ मिलाने का फैसला किया है। करीना कपूर खान की यह फिल्म राज मेहता डायरेक्ट करेंगे।’

इन दिनों करीना रियल लाइफ में भी मां का किरदार अदा कर रही हैं ऐसे में पर्दे पर भी वही रोल अदा करना उनके लिए काफी आसान होने वाला है। राज मेहता की इस नई फिल्म में शादी और रिश्तों का एक नया नजरिया पेश किया जाएगा। यह एक अच्छे मैसेज के साथ बनी फिल्म होगी।

बताया जा रहा है कि जब करीना ने फिल्म की कहानी सुनी तो उन्हें काफी पसंद आई और उन्होंने ही इसका हिस्सा बनने के लिए हामी भर दी।’

अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो यह दो शादी-शुदा जोड़ों के आस-पास घूमती दिखाई देगी। जहां एक जोड़ा सालों से शादी-शुदा होगा, वहीं एक जोड़े की नई-नई शादी हुई होगी। फिल्म में करीना कपूर खान के साथ और भी कई बड़े स्टार्स को कास्ट किया जाएगा। फिलहाल उनकी तलाश जारी है। इस फिल्म की शूटिंग इस साल नवम्बर से शुरू होगी।

Published on:
28 May 2018 11:11 am
Also Read
View All