बॉलीवुड

Black and white: करीना ने अनूठे अंदाज में लिया ब्लैक एंड व्हाइट चैलेंज, अपनी जगह शेयर की तैमूर और इनाया की तस्वीर

Black and white: करीना ने अनूठे अंदाज में लिया ब्लैक एंड वाइट चैलेंज, अपनी जगह शेयर की तैमूर और इनाया की तस्वीर
less than 1 minute read
Jul 29, 2020
करीना कपूर
करीना कपूर

बॉलीवुड में चल रहे ब्लैक एंड वाइट चैलेंज को अभिनेत्री करीना कपूर ने अनूठे अंदाज में लिया है। उन्होंने अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर करने की अपेक्षा अपने बेटे तैमूर और सोहा अली और कुणाल खेमू की बेटी इनाया की मोनोक्रॉम फोटो शेयर की है। इन बच्चों की ब्लैक एंड वाइट फोटो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर ब्लैक एंड वाइट चैलेंज चल रहा है। जिसमें एक महिला दूसरी महिला के समर्थन में खड़ी होने के लिए अपनी ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर करने के साथ ही दूसरी महिलाओं को टैग कर रही है। इस प्रकार यह एक चेन सिस्टम की तरह चल रहा है। इसमें शिल्पा शेट्टी, सारा अली खान, जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट, मीरा राजपूत, दिया मिर्जा आदि की अभिनेत्रियां शामिल हो चुकी है। करीना कपूर भी इस चैलेंज में शामिल हुई है। लेकिन उन्होंने अपनी ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर करने की जगह अपने बेटे तैमूर और इनाया की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है। "सपोर्ट और लव, अपने अंदर के बच्चे को कभी ना मरने दे" यह चैलेंज करीना को कैटरीना कैफ ने टैग किया था, अब करीना ने प्रियंका चोपड़ा और विद्या बालन को टैग किया है।

Updated on:
29 Jul 2020 02:20 pm
Published on:
29 Jul 2020 02:20 pm