
नई दिल्ली | करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की फिल्म की एंड का (Ki and Ka) को 4 साल पूरे हो गए हैं। जिसको लेकर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और सभी से फिल्म की फिलॉसफी को फॉलो करने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी का अपनी की, कि मदद करें। उनका घर के कामों में बराबर हाथ बंटाए। लेकिन शायद अर्जुन की ये बात उनकी को-एक्ट्रेस करीना को रास नहीं आई और उन्होंने अपने का को ट्रोल (Troll) कर दिया।
करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर की जोड़ी को फिल्म की एंड का में काफी पसंद किया गया था। साथ ही ये फिल्म दोनों पार्टनर्स का साथ में मिलकर काम करने का मैसेज भी देती हैं। इसी को लेकर जब अर्जुन ने मैसेज दिया तो करीना ने उन्हें ट्रोल करते हुए कहा- पहले मैं तुम्हें घर का काम करते हुए देखना चाहती हूं, तब बाकी तुम्हें फॉलो करेंगे। जिसके जवाब में अर्जुन ने ओके भी लिखा है।
अर्जुन कपूर की हां के बाद अब फैंस उनको काम करते हुए देखना चाहते हैं। ये देखने वाली बात होगी कि अर्जुन कब घर का काम करते हुए अपना वीडियो शेयर करते हैं। बता दें कि हाल ही में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा बेसन के लड्डू बनाती हुई दिखाई दी थी और भारत में ताली-थाली वाले दिन दोनों साथ में बालकनी में दिखाई दिए थे। खबरों के मुताबिक, शायद दोनों साथ ही रह रहे हैं तो ऐसे में अभी तक अर्जुन का काम करते हुए एक भी वीडियो सामने नहीं आया है। इसीलिए करीना चाहती हैं कि वो खुद एक उदाहरण फैंस को दें।