बॉलीवुड

दूसरी बार भी बेटा होने के बाद टूटा Kareena-Saif का सपना, चाहती थीं बेटी की मां बनाना

मुबंई के ब्रीच कैंड अस्पताल ( Breach candy hospital ) में करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने दिया दूसरे बेटे को जन्म अस्पताल में करीना संग हैं पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान दूसरी बार बेटी चाहती थीं एक्ट्रेस
2 min read
• •
Updated: 21 Feb 2021, 12:33 PM IST
Kareena Kapoor Wanted To Give Birth To Daughter For Second Time
Kareena Kapoor Wanted To Give Birth To Daughter For Second Time

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) ने आखिरकार आज गुड न्यूज़ दे ही दी है। आज तड़के सवेरे करीना ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीन ने मुबंई के ब्रीच कैंड अस्पताल ( Breach candy hospital ) में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। बताया जा रहा है कि उनके साथ उनके बेटे तैमूर अली खान और सैफ अली खान हॉस्पिटल में हैं। करीना जब प्रेग्नेंट थीं तब एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी एक इच्छा जाहिर की थी। जिसकी हर ओर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन दूसरी बार भी बेटे होने के बाद करीना-सैफ का यह सपना पूरा हो ना पाया। चलिए आपको बतातें पूरा खबर।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान करीना कपूर ने कहा था कि "वह चाहती हैं कि दूसरी बार उनकी बेटी हो। करीना का मानना है कि उन्होंने अपने माता पिता के लिए एक बेटे से ज्यादा किया है। जो लड़कियों को बराबरी का दर्जा नहीं दे पाते उन्हें ये समझना चाहिए कि महिला वह जीव है जिसे दूसरे जीव को जन्म देने का हक होता है। साथ ही उन्होंने बताया था कि उन्होंने और उनकी बहन करिश्मा कपूर ने अपने माता-पिता और परिवार के लिए बेटों से भी ज्यादा किया है।" करीना कपूर का यह बयान काफी वायरल हुआ था। साथ ही उनकी सोच को लोगों ने काफी पसंद किया था।

आपको बता दें दूसरी बार मां बनी करीना कपूर बीते दिन तक काफी एक्टिव नज़र आई थीं। उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान ही खूब काम किया साथ ही फिल्म और विज्ञापनों की शूटिंग भी की। वहीं सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) ने करीना की दूसरी प्रेंग्नेंसी पर बात करते हुए बताया था कि वह काफी एक्साइटेड भी हैं लेकिन थोड़ा सा नर्वस भी हैं। सैफ का मानना है कि दूसरे बच्चे के बाद जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। साथ ही वह एक बार फिर से करीना को बच्चों के पीछे भागते हुए देखेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन