
बॉलीवुड में लंबे समय से यंग एक्ट्रेस के साथ बड़ी उम्र के अभिनेताओं को रोमांस करते देखा गया है। उम्र के फासले को लेकर इंडस्ट्री में कई बार बहस भी चली है। वरिष्ठ अभिनेता शाहरुख खान Shahurkh Khan, सलमान खान Salman Khan और अक्षय कुमार Akshary Kumar के अपोजिट लगभग उनकी आधी उम्र की एक्ट्रेसेस की जोड़ी देखने को मिलती है। करीना कपूर Kareena Kapoor लगभग दो दशक से इंडस्ट्री में हैं।
39 वर्षीय अभिनेत्री करीना हमेशा एक गेम चेंजर रही हैं और उन्होंने अपने से कम उम्र के अभिनेताओं अर्जुन कपूर और सुमीत व्यास के साथ जोड़ी जमाई है। हाल ही मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राइटर्स, डायरेक्टर्स, स्डूडियोज और प्रोड्यूसर्स को पर्दे के पीछे बदलाव का हिस्सा होना चाहिए।
करीना ने कहा, 'जब वह बड़ी उम्र की हो जाएंगी तो खुद से कम उम्र के अभिनेता के साथ रोमांस कर उम्र के फासले के मिथ को तोड़ना चाहती हैं। लोग प्यार में उम्र के फासले को नहीं देखते। इसका ताजा उदाहरण हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस। क्योंकि वे नई जेनरेशन के हैं।' उन्होंने कहा कि मैं और सैफ अलग जेनरेशन के हैं। हमारे बीच भी उम्र का फासला बाधा नहीं बन पाया। आयु में अंतर होना कोई बड़ी बात नहीं। फिल्म निर्माताओं को इस सोच को चेंज करना चाहिए।