बॉलीवुड

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे को सौतेली मां ने कही ऐसी बात जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)के बेटे कियान का आज (12 मार्च) 10वां जन्मदिन है प्रिया ने कियान को इस तरह किया विश
2 min read
kiyan_birthday.jpg

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान का आज (12 मार्च) 10वां जन्मदिन है। इस मौके पर बॉलीवुड से जुड़े हर सितारे उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। लेकिन इसी के बीच कियान को ऐसी बधाई मिली जिसे देख वे काफी खुश हुए। उन्हें अपने पिता संजय कपूर (करिश्मा के पूर्व पति) के अलावा वर्तमान पत्नी प्रिया सचदेव कपूर ने भी एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। प्रिया ने एक फोटो शेयर करते हुए कियान को बधाई दी। ऐसा यह पहली बार नही हुआ इससे पहले भी प्रिया ने कियान की बड़ी बहन के जन्मदिन पर भी इसी तरह से विश किया था।

मां प्रिया ने कियान को बधाई संदेश लिखते हुए कहा है कि, 'कियान अब तुम अपने जीवन की 10वी सीढ़ी पार कर रहे हो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। तुम्हारा जन्मदिन बेहद खुशियों से भरा हो। एक खास तस्वीर शेयर कर रही हूं, जिसमें आप और आपका छोटा भाई अजारियस दिख रहा है। वो भाग्यशाली है जो आप उसे बड़े भाई के रूप में मिले।' प्रिया की इस पोस्ट को देख यूजर्स भी इनकी तारीफ करते नही थक रहे है।

प्रिया अपने बच्चों के साथ साथ करिश्मा के दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करती है। और वे दोनों अक्सर संजय के घर आते रहते हैं। प्रिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर चारों बच्चों के साथ में कई फोटोज हैं।

प्रिया ने संजय से की दूसरी शादी

बता दे कि करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव के साथ दूसरी शादी की है। प्रिया सचदेव भी पहले से शादी शुदा थी उनकी पहली शादी विक्रम चटवाल के साथ हुई थी। जिससे उनकी एक बेटी सफाइरा (13 साल) है, जो कि अपनी मां के साथ ही रहती है। वहीं संजय कपूर से उनका एक बेटा अजारियस है, जो फिलहाल 15 महीने का है।

Updated on:
13 Mar 2020 01:12 pm
Published on:
13 Mar 2020 01:05 pm