बॉलीवुड

करिश्मा कपूर ने ‘पियरे लहंगे’ में ढहाया कहर, तस्वीरें दीवाना बना देंगी आपको

कढ़ाईदार 'पियरे लहंगा' पहनकर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने पहली बार रैंप वॉक किया और उन्होंने धूम मचा दी....
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2018, 8:58 PM IST
karishma kapoor
karishma kapoor

नेपाल की मशहूर डिजाइनर प्रिया राउत का कढ़ाईदार 'पियरे लहंगा' पहनकर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने पहली बार रैंप वॉक किया और उन्होंने धूम मचा दी। मशहूर अभिनेता चंकी पांडे फैशन डिजाइनर ध्रुव सहगल के शो में शोस्टॉपर बने। चंकी ने रैंप पर अपना मशहूर डायलॉग 'मैं कैसा लग रहा हूं, आई वॉज जस्ट जोकिंग' बोलकर फैशन के दीवानों को खूब हंसाया।

एशियन डिजाइनर वीक के पहले दिन की शुरुआत राजदीप राणावत ने अपने संग्रह 'जामावर क्रूज 2018' की पेशकश के साथ की। इस शो में विदेश के दूसरे प्रतिभाशाली डिजाइनर्स ने भी अपने संग्रह पेश किए, जिसमें अफगानिस्तान से नाजीला कुटूर, श्रीलंका से इंद्रजीत मुथैया और कजाकिस्तान से अभिशेव कोईराला शामिल थे।

जानी-मानी भारतीय डिजाइनर दीपिका शर्मा ने अपने शानदार और हैरतअंगेज संग्रह से फैशन शो में आए दर्शकों को काफी प्रभावित किया। उनके डिजाइनर परिधानों में सभी मौकों पर पहने जाने वाले खूबसूरत परिधान शामिल थे।

एशियन डिजाइनर वीक (एडीडब्ल्यू) के आयोजक रॉबी रावत ने कहा कि बहुत से लोग यह महसूस करते थे कि एशिया के विभिन्न भागों से डिजाइनर्स को एक मंच पर लाने की काफी जरूरत है। क्योंकि बहुत से लोगों को यह महसूस होता था कि आज सारी लाइमलाइट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों पर है और डिजाइनर को उनके काम का श्रेय नहीं मिल पाता। इसी को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि एडीडब्ल्यू का फोकस उपमहाद्वीप और देश के विभिन्न भागों से डिजाइनर्स को दुनिया के सामने पेश करना है। एशिया डिजाइनर वीक का लक्ष्य एशियाई देशों के बीच मजबूत संबंधों को और संपन्न बनाना है। एशिया के विभिन्न देशों में तमाम विविधताओं के बावजूद सांस्कृतिक मूल्यों, परंपराओं और विरासत का एक मजबूत संबंध है।

करीना और करिश्‍मा, बॉलीवुड की दो स्‍टार सिस्‍टर्स हैं. इन दोनों की बोन्डिंग अक्‍सर देखने को मिलती है और ऐसा ही कुछ हाल में हुआ, जब बॉलीवुड की यह दोनो डीवा एक साथ दिल्‍ली पहुंचीं।

Published on:
Also Read
View All
पहले सोमवार को ‘रामायण’ की लंबी छलांग, एक दिन में कमाए 107.50 करोड़ रुपये, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 663 करोड़ के पार

शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार