बॉलीवुड

कपूर खानदान की बहू बनने के लिए करिश्मा-करीना की मां बबीता ने दी थी अग्नि परीक्षा, जाने पूरा विवाद

बाॅलीवुड में सबसे बड़ा परिवार माना जाने वाला परिवार 'Kapoor Family' गिनीज वर्ल्ड बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हैं। बता दे कि इस परिवार ने सबसे ज्यादा एक्टर और एक्ट्रेस बाॅलीवुड को दिए हैं। लेकिन इस परिवार का हिस्सा बनना इतना आसान नहीं हैं…
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2022, 4:12 PM IST
Karisma-Kareena mother sacrifice become daughter in law Kapoor family
Karisma-Kareena mother sacrifice become daughter in law Kapoor family

बबीता कपूर को तो आप जानते ही होगे। राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर की पत्नी बबीता कपूर हैं जो आज अपना 74वां बर्थडे मना रही हैं। बता दे कि अपने समय में बबीता काफी जानी पहचानी अभिनेत्री हुआ करती थी। लेकिन एक्ट्रेस को शादी के बाद अपने बाॅलीवुड करियर को अलविदा कहना पड़ गया।

बबीता कपूर ने बिना तलाक के ही पति से अलग भी रहा करती हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर अपनी मां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया करती हैं। अक्सर दोनो बेटिया अपनी मां के साथ दिख ही जाती हैं। 20 अप्रैल, 1948 को मुंबई में बबीता कपूर का जन्म एक्टर हरि शिवदासनी के यहां एक सिंधी परिवार में हुआ था।

बता दे कि 60 के दशक में उनकी बहन मीना आडवाणी कॉस्ट्यूम डिजाइनर थीं। उनकी कजिन सिस्टर दिग्गज एक्ट्रेस साधना थीं। बबीता कपूर का फिल्मी बैकग्राउंड था इसलिए बचपन से उनका सपना एक्ट्रेस बनने का था। शादी के बाद अभिनेत्री भले ही फिल्मों में नजर ना आई हो लेकिन अब शादी से पहले अभिनेत्री ने करीबन 19 फिल्मों में काम किया था।

साल 1997 में उनकी फिल्म कल आज और कल आई जिसमें वे अपने पति रणधीर कपूर, ससुर राज कपूर और सुसर के पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ काम की थीं, हालांकि तब उनकी शादी नहीं हुई थी। साल 1971 को बबीता ने रणधीर कपूर के साथ शादी की और फैमिली ट्रेडिशन के कारण उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ा था। बता दे कि बबीत को फिल्मों में काम करने का काफी मन था। लेकिन तब भी फैमिली के कारण वह काम नहीं कर पाई।

आपको बता दे कि कपूर खानदान में जो भी लड़की बहू बन के आती हैं। उन्हें बाॅलीवुड में काम करने की इजाजत नहीं होती हैं। बता दे कि बबीता ने करीना कपूर और करिश्मा कपूर का करियर बनाने के लिए अपने पति से अलग हो गई।क्योंकि अगर वह ऐसा नहीं करती तो करीना और करिश्मा को बाॅलीवुड में काम करने का मौका नहीं मिलता। लेकिन बबीता ने अपने पति से कभी तलाक नहीं ली। वह अलग रहने लगी।

बबीता की कुर्बानी व्यर्थ नहीं गई आग के दिन करीना कपूर और करिश्मा कपूर को कौन नहीं जानता होगा। करिश्मा भले ही अब फिल्मों से दूर हैं।लेकिन एक समय में उन्होने कई हिट फिल्में दी हैं। आज भी लाखों लोग उनके फैंस हैं। बात करीना कपूर की करें तो पटौदी खानदान की बहू बनने के बाद भी आज भी अभिनेत्री करीना कपूर बाॅलीवुड से जुड़ी हुई हैं। अभिनेत्री बाॅलीवुड के टॅाप एक्ट्रेस के नाम पर आती हैं।

Updated on:
20 Apr 2022, 4:12 PM IST
Published on: