बॉलीवुड

Amitabh Bachchan जब अजय देवगन की एक्ट्रेस को उठाकर ग्राउंड में घूमे, इस बात का मना रहे थे जश्न

Amitabh Bachchan: अजय देवगन के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस ने अमिताभ से जुड़ा एक किस्सा बताया है, जब वो उन्हें गोद में उठाकर ग्राउंड का चक्कर लगाने लगे थे।
2 min read
• •
May 17, 2024
madhu ajay devgan film

Amitabh Bachchan: फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अजय देवगन के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था एक्ट्रेस मधु ने। उन्होंने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे वो एक बार उन्हें गोद में उठाकर ग्राउंड का चक्कर लगाने लगे थे।

सेलेब्स और क्रिकेटर्स के बीच हुआ मैच

हाल ही में एक इंटरव्यू में मधु ने अमिताभ और क्रिकेट से जुड़ा किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलेब्स के बीच एक चैरिटी क्रिकेट मैच हुआ था। वो अमिताभ बच्चन की टीम से खेल रही थीं।

अमिताभ बच्चन हो गए खुश



हजारों लोग स्टेडियम में थे, मैच में उन्होंने बैटिंग की और अंत में एक विकेट लेने में टीम की मदद की। जैसे ही उन्होंने कैच पकड़ी और सामने वाला बल्लेबाज आउट हुआ, वो मैच जीत गए। इस बात से अमिताभ काफी खुश हो गए।

बॉलीवुड की ताजा खबरें यहां पढ़ें- Bollywood News In Hindi
मधु कहती हैं-“अमित जी ने मुझे उठाया और एक विक्ट्री लैप लगाई। मैं बस इतना जानती थी कि उस दिन जो मैंने स्टोन पहना था वो मेरे लिए लकी साबित हुआ था।''

मधु की अपकमिंग फिल्म

मधु (Madhoo) बहुत जल्द फिल्म ‘करतम भुगतम’ (Kartam Bhugtam) में दिखाई देंगी। ये फिल्म 17 मई को रिलीज हो रही है। इसमें उनके साथ श्रेयस तलपड़े और विजय राज भी होंगे। मधु को आखिरी बार साउथ इंडियन स्टार रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ में देखा गया था।

Updated on:
17 May 2024 06:55 pm
Published on:
17 May 2024 06:32 pm
Also Read
View All
पाकिस्तानी बनाम दुबई के मुसलमानों पर मीका सिंह ने दिया बेबाक बयान, बॉलीवुड के रवैये पर भी की बात

Drishyam 3 Box Office Collection 5 Oct: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मंडे को दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंचा 4 दिनों में कलेक्शन

‘खाकी’ से जुड़ा ‘दृश्यम 3’ का गायतोंडे-विजय सलगांवकर कनेक्शन, 22 साल पुराना वीडियो देख, फैंस बोले- ‘अब समझ आया’

हर्ष छाया के साथ अपनी पहली शादी और तलाक पर खुलकर बोलीं शेफाली शाह, बोलीं- इसमें छिपाने वाली कोई बात नहीं

अजय देवगन ने बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड स्टार्स को भी छोड़ा पीछे, ‘दृश्यम 3’ ने टॉम क्रूज-ब्रैड पिट की फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड