कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर का हुआ मनमुटाव! इंस्टाग्राम पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो
नई दिल्ली: बॉलीवुड में स्टार्स के बीच अफेयर की आए दिन खबरें आती रहती हैं। इस बीच एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की डेटिंग की खबरें भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। हाल ही में दोनों को गोवा में बाइक से घूमते हुए देखा गया था। हालांकि दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए भी गोवा गए हुए थे। लेकिन दोनों की डेटिंग के बीच अब खबर आ रही है कार्तिक और जान्हवी ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
अनफॉलो करने की खबरें जब वायरल होने लगीं तो दोनों ने एक-दूसरे को फिर फॉलो कर लिया है। ऐसे में फैंस ये सवाल कर रहे हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया। दोनों के रिश्ते में दरार आने की बात भी फैंस के द्वारा कही जा रही है। हालांकि ये तो आने वाले वक्त में ही साफ हो पाएगा कि आखिर दोनों के बीच क्या खिचड़ी पक रही है।
वहीं, हाल ही में कार्तिक और जान्हवी की अपकमिंग फिल्म 'दोस्ताना 2' को लेकर खबर आई थी कि इसकी शूटिंग टल गई है। फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी टीम को लंदन जाना था। लेकिन इंग्लैंड में एक बार फिर कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के कारण फिल्म की शूटिंग को टाल दिया गया है।
बता दें कि यह पहला मौका है जब कार्तिक आर्यन और जान्हवी कपूर एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए लक्ष्य अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। दोस्ताना 2 के अलावा कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 2' में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। वहीं, जान्हवी कपूर भी फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं।