बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन बहन के जन्मदिन पर बनाने चले थे केक, लेकिन बन गया कुछ और

कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के जन्मदिन पर केक बनाया।

2 min read

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरा देश 21 दिनों के लिए लॉकडाउन है। सेलेब्स भी अपने घरों पर ही वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान हर कोई कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहा है। कोई संगीत तो कोई खाना बनाने में हाथ आजमां रहा है। अब हाल ही में कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने भी कुछ नया ट्राई किया, लेकिन जो चाह रहे थे वो बन ना पाया।

जी हां, कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के जन्मदिन पर केक बनाया। लेकिन ये केक बड़े बिस्किट की तरह लग रहा था। कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका और केक के साथ तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा- 'लॉकडाउन का फायदा। कृतिका का जन्मदिन सात साल बाद साथ में मना रहे हैं। छोटा केक बनाने गया और बड़ा बिस्किट बन गया। हैप्पी बर्थडे डॉक्टर किकी। आप परिवार का गर्व हो।' उनकी ये तस्वीर अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन के हाथ में इन दिनों चोट लगी हुई है। ये चोट उन्हें फिल्म 'लव आज कल' की शूटिंग के दौरान लगी थी। हालांकि इसके बाद भी कार्तिक काम करते रहे लेकिन 'भूल भुलैया' की शूटिंग के दौरान उन्हें दिक्कत होने लगी तो उन्हें हाथ की सर्जरी करवानी पड़ी। चोट लगने के बावजूद कार्तिक घर के काम कर रहे हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने बर्तन धोते हुए अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

Published on:
02 Apr 2020 11:31 am
Also Read
View All