बॉलीवुड

कार्तिक को गले लगाने उनके पीछे दौड़ी एक फैन, इसी बीच हो गया बड़ा हादसा, एक्टर को पता चला तो किया ये काम

कार्तिक आर्यन ( kartik aaryan ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आजकल 2' ( love aajkal 2 ) के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

2 min read
Feb 02, 2020
कार्तिक को गले लगाने उनके पीछे दौड़ी एक फैन, इसी बीच हो गया बड़ा हादसा, एक्टर को पता चला तो किया ये काम

बॅालीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ( kartik aaryan ) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लव आजकल 2' ( love aajkal 2 ) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'प्यार का पंचनामा' स्टारर कार्तिक देश के उन चर्चित सितारों में से एक हैं जिनकी लड़कियों के बीच अच्छी खासी फैन फॅाओइंग है। इसी के चलते हाल में एक फैन ने कार्तिक के साथ कुछ ऐसा किया जिसे देख सभी हैरान रह गए।

फिल्म 'लव आज कल' के प्रमोशन के वजह से कार्तिक और सारा ( sara ali khan ) टीवी शो में पहुंचे। इस दौरान कार्तिक को देखकर लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हर लड़की उनसे मिलने को बेताब दिखी। इस बीच अचानक सेट के बीच में भीड़ लग गई। एक लड़की इतनी उत्साहित हुई कि वह कार्तिक से मिलने के लिए भीड़ के बीच ही कूद पड़ी। पर सीधे नीचे गिर गई और उसे चोट लग गई।

फैन को गिरा देखकर कार्तिक तुरंत दौड़े। उन्होंने उसे उठाया और खुद गले लगा लिया। यह सीन देखकर अन्य दर्शक भी भावुक हो उठे। कार्तिक का यह प्यार अक्सर अपने फैंस के प्रति दिख जाता है। कई बार एयरपोर्ट पर वह फैंस को सेल्फी लेने से मना नहीं कर पाते।

फिल्म 'लव आज कल' को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। इसमें कार्तिक डबल रोल निभा रहे हैं। सारा और कार्तिक पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आ रहे हैं। बता दें कि 14 फरवरी को यह फिल्म रिलीज हो रही है।

Published on:
02 Feb 2020 11:40 am
Also Read
View All