बॉलीवुड

रोटी का टुकड़ा खाते ही कार्तिक आर्यन को आया गुस्सा, कुक की चोटी पकड़कर किया ऐसा हाल

Kartik Aaryan quarantine Funny Video : कार्तिक आर्यन ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि क्वालिटी के साथ नो कंप्रोमाइज वीडियो को अभी तक करीब 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है
less than 1 minute read
Apr 20, 2020
kartik1.jpg
Kartik Aaryan quarantine Funny Video

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) यूं तो अपनी क्यूटनेस की वजह से मशहूर हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से उनका भी पारा हाई होने लगा है। तभी तो रोटी अच्छी न बनने पर वो कबीर सिंह (Kabeer Singh) की तरह एंग्री मैन बन गए और कुक की चोटी पकड़कर उसकी क्लास लगा डाली। कार्तिक का ये वीडियो (Funny Video) इन दिनों सोशल वीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं वीडियो में कार्तिक बेलन लेकर कुक को दौड़ाते हुए भी नजर आए।

View this post on Instagram

No Compromise on Quality😇

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

एक हाथ में रोटी का टुकड़ा और एक हाथ में बेलन। कुछ ऐसे अंदाज में कार्तिक आर्यन अपने फैंस के सामने आए। दरअसल उन्होंने खुद ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram) पर शेयर की है। जिसमें कुक कोई और नहीं बल्कि उनकी बहन कृतिका है। दोनों ने क्वारटांइन में मस्ती करते हुए ये वीडियो बनाया है। जिसमें कार्तिक अपनी बहन के हाथ की बनी रोटी खाते हुए नजर आते हैं। रोटी अच्छी न बनने पर कार्तिक उन्हें चोटी पकड़कर घुमा देते हैं।

इतना ही नहीं वह कृतिका (Kratika Aaryan) के पीछे बेलन लेकर दौड़ते भी है। ये सीन देखकर आपको कबीर सिंह की याद आएगी। कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा कि क्वालिटी के साथ नो कंप्रोमाइज। अब तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर कमेंट करते हुए एक्टर वरुण धवन ने लिखा, घर में बैठे कौन सा प्लांट उगा रहे हो।

Published on:
20 Apr 2020 09:50 am