बॉलीवुड

2 चोटी बांधे कार्तिक आर्यन की फोटो वायरल, मां की गोद में आए नजर

कार्तिक आर्यन के बचपन की यह फोटो खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jan 2020, 10:42 AM IST
kartik_aaryans_childhood_photo_with_two_chotis.jpg

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को उनके फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं। तस्वीर कार्तिक आर्यन के बचपन की है। फोटो में एक्टर बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं।

दरअसल, इस वायरल फोटो को खुद कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने यह फोटो अपनी मम्मी के जन्मदिन के मौके पर पोस्ट की है, जिसमें वह खुद अपनी मां की गोद में नजर आ रहे हैं। फोटो के कैप्सन में कार्तिक आर्यन ने लिखा, ‘मेरे फेवरेट हेयरस्टाइलिस्ट को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां. लव यू मम्मी।’ कार्तिक की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) बहुत ही जल्द इम्तियाज अली की फिल्‍म लव आज कल 2 में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ सारा अली खान भी नजर आएगी। इसके अलवा 'दोस्ताना 2', 'भूल भुलैया 2' में कार्तिक लीड रोल में दिखने वाले हैं। बता दें हाल ही रिलीज हुए फिल्म 'पति पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) में नजर आए थे।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था।

Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव