बॉलीवुड

एक नहीं दो-दो एक्ट्रेस के साथ लिव-इन में रहना चाहते हैं कार्तिक आर्यन, नाम सुन चौंक जाएंगे

हाल में कार्तिक आर्यन से 'लुका छुपी' के प्रमोशन के दौरान पूछा गया कि वह किसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहना चाहेंगे और क्यों रहना चाहेंगे?
2 min read
Mar 02, 2019
Kartik Aaryan Valentines day plan
Kartik Aaryan Valentines day plan

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'लुका छुपी' इसी शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में कार्तिक और कृति सेनन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। कार्तिक अपनी फिल्मों से ज्यादा एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खबर आई है कि सारा और कार्तिक ज्लद ही 'लव आज कल' के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। लेकिन अब कार्तिक को लेकर जो खबर सामने आ रही है उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

Sara Ali Khan " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/02/kartik1_1_4215498-m.jpg">

कार्तिक और सारा को लेकर कई बार डेटिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं। वहीं दोनों स्टार्स ने हमेशा ही इन बातों को गलत बताया है। लेकिन अब ये बात सामने आ चुकी है कि वह किसे डेट कर रहे हैं और किसके साथ रहना चाहते हैं। हाल में कार्तिक आर्यन 'लुका छुपी' के प्रमोशन के दौरान उनसे पूछा गया कि वह परिणीति चोपड़ा, सारा अली खान, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया में से किसके साथ लिव-इन रिलेशन में रहना चाहेंगे और क्यों रहना चाहेंगे? इस सवाल का जवाब कार्तिक ने बड़े ही जोश के साथ दिया।

कार्तिक आर्यन ने कहा, 'मैं सारा अली खान के साथ लिव-इन रिलेशन में रहना चाहूंगा क्योंकि हमारी कॉफी डेट पहले से ही पेंडिंग है। हम दोनों एक-दूसरे को घर पर कॉफी डेट के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं।' वहीं जब कार्तिक से किसी दूसरी एक्ट्रेस का नाम लेने को कहा गया तब उन्होंने अनन्या पांडे का नाम लिया। कार्तिक ने बताया, 'अनन्या पांडे ने भी शो पर मेरा नाम लिया है तो मैं उनके साथ लिव-इन कर सकता हूं।'

Published on:
02 Mar 2019 01:57 pm