बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन ने किया धमाका, 20 की जगह 10 दिन में शूटिंग कर बनाया रिकार्ड

कार्तिक आर्यन ने किया धमाका, 20 की जगह 10 दिन में शूटिंग कर बनाया रिकार्ड
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Dec 2020, 8:44 PM IST
ओम राऊत संग एक्शन थ्रिलर को लेकर उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन
ओम राऊत संग एक्शन थ्रिलर को लेकर उत्साहित हैं कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी अपकमिंग फिल्म धमाका की शूटिंग मात्र 10 दिन में पूरी कर रिकॉर्ड बना लिया है। इस फिल्म का डायरेक्शन राम माधवानी कर रहे हैं। आपको बता दें कार्तिक आर्यन और डायरेक्टर राम माधवानी पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल में इस फिल्म को 20 दिन में पूरा करने का मन बनाया था, लेकिन उन्होंने मात्र 10 दिन में इसकी शूटिंग पूरी कर रिकॉर्ड बना लिया है।

आपको बता दें कि अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म धमाका को लेकर काफी सुर्खियों में है। क्योंकि जिस फिल्म को पूरा करने में काफी समय लगता हैं। वहीं इस फिल्म को कार्तिक आर्यन ने राम माधवानी के साथ मिलकर मात्र 10 दिनों में पूरा कर लिया है। इसके लिए उन्होंने एक होटल को बुक किया था। जिसमें होटल के सदस्यों को भी इस शूटिंग में शामिल किया गया था। इस दौरान ना तो बाहर के लोगों को अंदर आने की परमिशन थी और ना ही अंदर के लोग बाहर गए। टीम ने बाहर के सीन को शूट करने के लिए क्रोमा सेटिंग का उपयोग किया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक जर्नलिस्ट के रूप में नजर आएंगे। जो मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की रिपोर्टिंग करते हैं।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा