बॉलीवुड

Kartik Aaryan ने खत्म किया करण जौहर के साथ झगड़ा, अनाउंस की नई फिल्म, कब होगी रिलीज?

Kartik Aaryan Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन की नई मूवी अपडेट आ गई है। यहां जानिए उनकी लेटेस्ट मूवी से जुड़ी सारी जानकारी।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2024, 1:05 PM IST
Kartik Aaryan Upcoming Movie Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Teaser know details

Kartik Aaryan Upcoming Movie: कार्तिक आर्यन ने इस साल 'भूल भुलैया 3' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। अब उनकी नई फिल्म की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं। मजे की बात ये है कि ये फिल्म वो करण जौहर के साथ करने जा रहे हैं, जिनके साथ कथित तौर पर उनका झगड़ा चल रहा था।

करण जौहर और कार्तिक आर्यन

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच 'दोस्ताना 2' को लेकर दरार आ गई थी। इसलिए दोनों साथ नहीं दिख रहे थे और ये मूवी भी ठंडे बस्ते में चली गई। मगर अब दोनों का पैचअप हो गया है और साथ मूवी भी कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का नाम

बात करें इनकी फिल्म की तो बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का नाम है 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी'। ये एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। फिल्म का टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसे करण जौहर की टीम ही बैकअप कर रही है।

कब रिलीज होगी तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी

कार्तिक आर्यन की ये नई मूवी साल 2026 में रिलीज होगी। इसे समीर विद्वांस डायरेक्ट करेंगे। इसे धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। क्रिसमस के मौके पर 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ऐलान करते हुए इसका टीजर शेयर किया गया।

कार्तिक आर्यन ने भी इसका टीजर शेयर किया है और उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वो अपने फेवरेट जॉनर रोमांटिक-कॉमेडी में लौटकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं। हालांकि, इस फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस कौन होगी ये अभी भी मिस्ट्री बनी हुई है।

Also Read
View All
‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट