
निर्देशक लव रंजन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में अभिनेत्री नुसरत भरूचा के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले कार्तिक आर्यन के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अपने 7 साल के कॅरियर में 7 फिल्में कर चुके कार्तिक आर्यन इन दिनों बैक टू बैक फिल्में कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन फिलहाल बॉलीवुड के अनस्टोबल अभिनेता हैं। उनको इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की बिग सक्सेस के बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्में ऑफर हो रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'लुका छुप्पी' की शूटिंग पूरी की है और जल्द वह अपनी एक और फिल्म 'किरीक पार्टी' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
रोमांटिक ड्रामा करेंगे कार्तिक
रिपोर्ट के मुताबिक, कार्तिक आर्यन अब इम्तियाज अली निर्देशित एक बड़ी फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। इम्तियाज बॉलीवुड इंडस्ट्री में रोमांटिक ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसा लगता है कि अब उभरते स्टार कार्तिक के साथ एक दिलचस्प फिल्म बनाने को तैयार हैं। जो कि अगले साल फरवरी में फ्लोर पर जाएगी।
लुकी छुप्पी में जैकलीन से करेंगे रोमांस
बता दें कि हाल ही में कार्तिक ने दिनेश विजान की अपकमिंग फिल्म 'लुका छुप्पी' की शूटिंग पूरी की है। अब वह जल्द ही कन्नड़ फिल्म 'किरीक पार्टी' के हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अपोजिट जैकलीन फर्नांडिस लीड रोल में नजर आएंगी। डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर निर्देशित यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी।
इम्तियाज को बड़ी हिट की तलाश
बात करें इम्तियाज अली की तो हाल ही में उनके प्रोड्क्शन में बनी फिल्म 'लैला मजनू' रिलीज हुई है। इससे पहले उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' रिलीज हुई थी जिसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं कर पाई थी। ऐसे में इम्तियाज अली को फिलहाल एक बड़ी हिट फिल्म की जरूरत है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या कार्तिक उनकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।