बॉलीवुड

करवा चौथ 2018: पति-पत्नी के गहरे प्यार को दर्शाते हैं ये 5 रोमांटिक गाने

हम वैवाहिक जोडो़ के लिए रोमांटिक गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आप इस मौके को और खास बना सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 4:22 PM IST
karva chauth 2018: top 5 bollywood romantic songs videos
karva chauth 2018: top 5 bollywood romantic songs videos

करवा चौथ का दिन हर वैवाहिक औरत के लिए खास होता है। इस मौके पर पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। इसके बाद चांद को देखकर रात को अपना व्रत तोड़ती हैं। रीत से ज्यादा देश में इस त्यौहार को पति-पत्नी के प्यार का प्रतीक माना जाता है। तो इस मौके को और खास बनाने के लिए हम वैवाहिक जोडो़ के लिए रोमांटिक गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिससे आप इस मौके को और खास बना सकते हैं। तो आइए देखते हैं ये रोमांटिक गानें...

तेरे बिना बेस्वादी रतियां
तेरे बिना बेस्वादी बेस्वादी रतियां, ओह सजना...गाना फिल्म गुरू का है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने अहम किरदार अदा किया है।

चांद छुपा बादल में...
'चांद छुपा बादल में शरमा के मेरी जाना...' गाना फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म का है। इस फिल्म में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने मुख्य किरदार अदा किया था।

सोना सोना इतना भी कैसे तू सोना
'सोना सोना इतना वी कैसे तू सोना, तेरे इश्क में जोगी होना, मेनू जोगी होना मेनू जोगी होना...' गाना शादी में जरूर आना फिल्म का है। इस फिल्म में राजकुमार रॅाव और एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने अहम किरदार अदा किया है।

कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद
'कभी नीम-नीम कभी शहद-शहद कभी नर्म-नर्म कभी सख्त-सख्त मौरा पिया...' ये गाना फिल्म 'यूवा' का है।

ये मोह-मोह के धागे

'ये मोह-मोह के धागे तेरी उंगलियों से जा उलझे...' गाना फिल्म 'दम लगा के हईशा' का है। इस फिल्म में एक्टर आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने अहम किरदार निभाया है।

Published on: