बॉलीवुड

Karwa Chauth 2020: एक फ्रेम में दिखा पूरा कपूर खानदान, बेबो और तारा सुतारिया भी आईं नजर

कोरोना भी इस बार करवाचौथ की चमक को फीकी नहीं कर पाया। पूरे कपूर खानदान ने साथ में इस त्यौहार को मनाया। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर पूरी फैमिली की एक तस्वीर शेयर की है।

2 min read
kapoor family

नई दिल्ली: बुधवार को पूरे देश में करवाचौथ का त्यौहार मनाया गया। यह त्यौहार हर शादीशुदा महिला के लिए काफी स्पेशल होता है। इसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पूरे दिन बिना खाए पीए महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए दुआ करती हैं। उसके बाद रात को चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। इस व्रत को हर महिला रखती हैं। बॉलीवुड में भी इसका अलग ही ट्रेंड है। एक्ट्रेसेज़ हर साल इस व्रत को रखती हैं। कपूर खानदान में भी हर साल बड़े धूमधाम से करवाचौथ का त्यौहार मनाया जाता है।

रिद्धिमा ने शेयर की तस्वीर

कोरोना भी इस बार करवाचौथ की चमक को फीकी नहीं कर पाया। पूरे कपूर खानदान ने साथ में इस त्यौहार को मनाया। दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने सोशल मीडिया पर पूरी फैमिली की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें रणधीर कपूर, नीतू कपूर, करीना कपूर खान, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कपूर खानदान की ये तस्वीर जमकर वायरल हो रही है।

इसके साथ ही तस्वीर में बेबो का बेबी बंप भी देखा जा सकता है। इस फैमिली गेट-टू-गैदर की एक तस्वीर बेबो ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। जिसमें उनके साथ रिद्धिमा कपूर साहनी और अनिसा मल्होत्रा नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने कैप्शन में लिखा, लेडीज़ एंड नो जेंटलमैन। कुछ ही देर पहले पोस्ट की गई बेबो की इस तस्वीर पर अब तक लाखों लाइक्स आ चुके हैं।

Published on:
05 Nov 2020 01:25 pm
Also Read
View All