बॉलीवुड

कैटरीना कैफ ने इंग्लैंड में ऐसे मनाया जन्मदिन, फोटो हुई वायरल

कैटरीना के बर्थडे के मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
2 min read
• •
Updated: 17 Jul 2018, 4:54 PM IST
katrina kaif whole plan for her 35th birthday party
katrina kaif whole plan for her 35th birthday party

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सोवमार 16 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 16, जुलाई 1983 में हॉन्ग कॉन्ग में हुआ था। हाल ही में वह सलमान के साथ दबंग टूर से वापस आई थीं। फिलहाल अब उनके जन्मदिन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें वह हरे-भरे मैदानों के बीचों बीच अपने केक के साथ काफी खुश नजर आ रही हैं।

My 21 st birthday today ...... ok fine .....plus a few more years 💃🌟📷credit my MOM 🦄

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

मां सुजैन ने फोटो शेयर कर किया बर्थडे विश

बता दें कि ये फोटो कैटरीना की मां सुजैन ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया है। साथ में एक प्यारा-सा मैसेज भी लिखा है। कैटरीना ने अपना जन्मदिन अपने परिवार के साथ इंग्लैंड में सेलिब्रेट किया है। सलमान खान के साथ दबंग टूर करने के बाद कैटरीना कैफ इन दिनों छुट्टी पर हैं। पहले तो उन्होंने न्यूयॉर्क में अपने दोस्तों के साथ हॉलिडे मनाया फिर फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए अपने घर इंग्लैंड चली गईं। यहां कैटरीना अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।

Haydreaming ....🦄💃

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

आलिया ने किया बर्थडे विश

गौरतलब है कि कैटरीना के बर्थडे के मौके पर कई सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसमें एक विश उनकी खास दोस्त और रणबीर कपूर की करंट गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट का भी है जो काफी चर्चा में रहा। इनके लिए ये कहा जा रहा था कि रणबीर की गर्लफ्रेंड बनने के बाद आलिया और कैटरीना की दोस्ती में दरार आ गई है लेकिन अब उन्होंने इन सभी खबरों गलत साबित कर दिया है। वहीं आलिया ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैटरीना के साथ एक क्यूट फोटो लगाई है और लिखा-‘हैपिएस्ट बर्थडे कैटरीना..' ये फोटो नेहा धूपिया के शो बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर की है। यहां दोनों ने खूब मस्ती भी की थी।

Updated on:
17 Jul 2018, 4:54 PM IST
Published on:
Also Read
View All
“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब

‘सीता माता फाइटर नहीं थीं’, ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर भड़के मुकेश खन्ना, मेकर्स को दी चेतावनी