बॉलीवुड

‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तां’ की ‘सुरैय्या’ ने किया ऐसा डांस की आमिर भी साथ देने पर हो गए मजबूर

यह पहला मौका होगा जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।
2 min read
Oct 26, 2018
katrina kaif
katrina kaif

स्टारर अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' इन दिनों काफी चर्चा में है। फिल्म से कभी पोस्टर तो कभी मेकिंग वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में कैटरीना कैफ के भी डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें वह प्रभुदेावा के द्वारा कोरियोग्राफ किए गए एक गाने पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

कैटरीना ने प्रभु की तारीफ

कैटरीना के इस डांस का वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी दिया है। इसमें लिखा, 'प्रभु के डांस को परिभाषित नहीं किया जा सकता है उनके डांस का स्टाइल यूनिक है। उन्होंने फिल्म के कई गानों को कोरियोग्राफ करके उनमें जान डाल दी है। प्रभु ने रिहर्सल के समय मुझे अपना बहुत सारा समय दिया।' वहीं अगर वीडियो में कैटरीना के डांस की बात की जाए तो इसमें वह एक्टिव दिखाई दे रही हैं। वह इसमें काफी बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं एक जगह आमिर खान भी उन्हें देखकर जोश में आ जाते हैं और उनके साथ थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।

फिल्म इस दिन होगी रिलीज

फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में आमिर खान और सुरैय्या (कैटरीना कैफ) के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री है। इसमें आमिर, अमिताभ और कैटरीना के अलावा दंगल गर्ल फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में होंगी। यह पहली बार है जब कैटरीना ने प्रभु देवा के साथ काम किया है। विजय कृष्ण आचार्य द्वारा निर्देशित 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तां' 8 नवंबर को दीपावली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में जबरदस्त एक्शन है और यह पहला मौका होगा जब आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे।

Updated on:
26 Oct 2018 08:34 pm
Published on:
26 Oct 2018 08:34 pm