बॉलीवुड

कैटरीना ने दीपिका-रणवीर की रिसेप्शन पार्टी में किया कुछ ऐसा, अब हो रहा पछतावा…

इस पार्टी में कैटरीना कैफ भी पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने वहां क्या-क्या मस्ती की।
2 min read
Dec 09, 2018
katrina-kaif-eat-lot-of-chocolates-at-deepika-and-ranveer-reception
katrina-kaif-eat-lot-of-chocolates-at-deepika-and-ranveer-reception

बॅालीवुड के बॅाजीराव और मस्तानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल नवंबर में शादी रचाई। शादी के बाद दोनों ने बैंगलुरू और फिर मुंबई में आलिशान रिसेप्शन पार्टी दी। मुंबई की रिसेप्शन पार्टी में बॅालीवुड के मशहूर सितारों ने शिरकत की। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियोज लगातार वायरल हो रही हैं। आपको बता दें इस पार्टी में कैटरीना कैफ भी पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने वहां क्या-क्या मस्ती की।

कैटरीना नेबॉलीवुड लाइफ को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया, 'मैंने उस पार्टी में खूब मस्ती की और पूरी रात डांस किया। मैंने पार्टी में बहुत सारी चॉकलेट्स खाई। हालांकि अगली बार से मुझे अपने ऊपर कंट्रेल करना पड़ेगा।' इसके अलावा रणवीर-दीपिका को लेकर कैटरीना ने कहा, 'दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।'

जब कैटरीना से सलमान खान को लेकर बातचीत की गई तो उन्होंने कहा,'सलमान मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं और वो हमेशा रहेंगे। आपको बहुत अजीब लगेगा कि ऐसा भी होता है जब हम हफ्तों तक या फिर महीनों तक बात नहीं करते, लेकिन जब भी मैं अपसेट हो जाती हूं तो वो न जाने कहां से सामने आ जाते हैं। ये बहुत ही चौंकाने वाली बात है क्योंकि ऐसे समय पर मैं किसी से बात नहीं करती और न जाने उन्हें कैसे पता चल जाता है।'

कैटरीना ने आगे कहा, 'इसके अलावा मेरी 6 बहनें और मां भी मेरे मुश्किल समय पर मुझे सपोर्ट करती हैं।'

Published on:
09 Dec 2018 01:28 pm
Also Read
View All
‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म

मिर्जापुर देखते हुए थिएटर में ही आपस में भिड़े अली फजल और दिव्येंदु के फैंस, मचा भारी हंगांमा