
जैसा की हम सब जानते हैं हाल में बॅालीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने बेटी आदिरा का दूसरा बर्थडे मनाया गया। रानी और आदित्य ने यश राज स्टूडियो में अपनी बेटी के लिए शानदार पार्टी रखी। इस पार्टी में करीना कपूर , करन जौहर से लेकर शाहरूख खान तक सभी बड़े सितारे अपने बच्चों के साथ पहुंचे। अब बता दें इस पार्टी में कैटरीना कैफ की एक वीडियो सामने आई जो काफी सुर्खियां बटोरती दिखाई दे रही है।
इस वीडियो को अर्पिता खान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की कैटरीना उनके बेटे यानि सलमान के भांजे आहिल के साथ ट्रेन राइड करती नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में यकीनन आहिल अपनी आंट कैटरीना के साथ काफी खुश दिखाई दे रहे है।
बता दें कि इस महीने कैटरीना कैफ और सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है। इन दिनों अभिनेत्री और सलमान खान फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बता दें इस पार्टी मे अभिनेत्री रेखा, शिल्पा शेट्टी, नील नितिन मुकेश, करिश्मा कपूर और श्रीदेवी जैसे कई बड़े सितारे पहुंचे थे।
क्या आप जानते हैं एक मैग्जीन के इंटरव्यू में सलमान ने कटरीना को बेस्ट डांसर माना है। जी हां उन्होंने कहा की,- कैटरीना अपनी लिमिटेशंस को जानती हैं। लेकिन जो वो कर सकती हैं उसके लिए बड़ी ही कड़ी मेहनत करती हैं। जब वो बॉलीवुड में आई थीं तो डांस नहीं कर सकती थीं लेकिन आज वो बॉलीवुड की बेस्ट डांसर्स में एक हैं। मंझी हुई डांसर्स को भी मात दे सकती हैं।
इसके बाद सलमान से पूछा गया की वो क्या है जिसने कैटरीना के साथ उनकी जोड़ी को हिट बनाया?
इस पर सलमान ने कहा कि- मुझे नहीं लगता कि हम अपने को बहुत ही खूबसूरत या टैलेंटेड हैं। हम अपने आप को साधारण कैटेगरी में ही रखते है। सलमान ने ये भी माना है कि वो कैटरीना ने सलाह लेते हैं लेकिन जब कभी भी कैटरीना किसी फिल्म के बारे में उन्हें सलाह देती हैं या कोई फिल्म दिखाने के लिए ले जाती हैं तो वो डिजास्टर ही होती है।
इसके बाद सलमान खान ने कटरीना कैफ से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने बताया की वे उनसे तब मिले थे जब वो शायद 18 साल की रही होंगी। वो मेरे घर पार्टी के लिए आई थीं और मैंने देखा तो सोचा वो स्वीटेस्ट गर्ल हैं। वो मेरी बहन को जानती थीं, मेरे सारे दोस्तों को जानती थीं लेकिन मुझे नहीं।
अगर फिल्म टाइगर जिंदा है की बात की जाए तो बता दें इस फिल्म के अंत में खतरानाक एक्शन सीक्वेंस रखा गया है। आपको जानकर हैरानी होगी की टाइगर जिंदा है के आखिरी सीक्वेंस में सलमान खान 10 हजार राउंड गोलीबारी के बीच एक्शन सीन करते दिखाई देंगे। कहा जा रहा है सलमान के लिए ये सीन उनकी लाइफ का सबसे खतरनाक सीन होगा।