बॉलीवुड

VIDEO: फैंस ने कैटरीना के साथ की शर्मनाक हरकत, सड़क के बीचों-बीच सुनाने लगे खरी-खोटी

इवेंट के दौरान कैटरीना के साथ कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गया।
2 min read
• •
Updated: 12 Jul 2018, 12:34 PM IST
katrina kaif fans misbehave with katrina during dabangg tour event
katrina kaif fans misbehave with katrina during dabangg tour event

बॅालीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को इंडस्ट्री में आए काफी साल हो चुके हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को कई तरह की फिल्में दी हैं। पर लगता है अभी भी उनकी फैन फॅालोइंग कुछ खास नहीं बन पाई है। हाल में कैटरीना बॅालीवुड के दबंग खान के फेमस दबंग टूर का हिस्सा बनीं। उस दौरान वह कनाडा में थी। उनके साथ बॅालीवुड के अन्य स्टार्स सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा और गुरु रंधावा भी मौजूद थे।

वहां सभी स्टार्स ने मिलकर शानदार परफॅार्मेंस दी। लेकिन उस इवेंट के दौरान कैटरीना के साथ कुछ ऐसा हुआ जो चर्चा का विषय बन गया। दरअसल शो में परफॉर्म करने के बाद कैटरीना वापस अपने होटल लौट रही थी। उसी कुछ फैंस ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगे। कटरीना ने सभी से गुजारिश की वह शो करने के बाद काफी थक चुकी है और वह तुंरत अपने कमरे में जाना चाहती है। कटरीना ने सभी से 15 मिनट मांगे लेकिन फैंस को यह बात बुरी लग गई और वह कैटरीना पर बरस पड़े। उन सभी ने मिलकर कैट को काफी खरी खोटी सुनाई। इसके कैटरीना ने कुछ फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाई। पर इसके बावजूद कुछ फैंस कैटरीना से कहने लगे कि यहां पर उनके लिए नहीं बल्कि सलमान खान के लिए आए थे।

यह पूरा वाक्या एक शख्स ने सोशल मीडिया पर डाल दिया जिसके बाद कैटरीना का यह वीडियो वायरल हो गया।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म स्टार के साथ ऐसी घटना घटी हो। इससे पहले भी कुछ फैंस स्टार्स के साथ ऐसा बर्ताव कर चुके हैं। यह जरूर है कि स्टार्स एक पब्लिक फिगर हैं लेकिन इससे पहले वह एक इंसान है जिसे भी काम के बाद थकान होती है। खैर कटरीना ने जिस तरह से बुरे बर्ताव के बाद भी सेल्फी खिंचवाई वह काबिलेतारीफ है।

बता दें जल्द ही कैटरीना शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘जीरो’ में नजर आएंगी। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी।

Updated on:
12 Jul 2018, 12:34 PM IST
Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब