बॉलीवुड

कन्फर्म:‘Sooryavanshi’में कैटरीना कैफ ही होगी अक्षय कुमार की पत्नी, सामने आई तस्वीर

पिछले कुछ समय से 'सूर्यवंशी' फिल्म के लिए कैटरीना, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के नाम की चर्चा चल रही थी।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2019, 2:31 PM IST
Sooryavanshi
Sooryavanshi

रोहित शेट्टी पिछले पिछले कुछ दिनों अपने अपनी अपकमिंग मूवी 'Sooryavanshi' को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म की हीरोइन को लेकर काफी समय से माथापच्ची चल रही थी लेकिन अब तय हो गया है कि अक्षय कुमार के साथ कैटरीना कैफ लीड एक्ट्रेस होंगी। हाल ही में अक्षय कुमार ने आधिकारिक रूप से कैटरीना का फिल्म में स्वागत करते हुए लिखा कि सूर्यवंशी गर्ल का रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में स्वागत है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से फिल्म के लिए कैटरीना, जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े के नाम की चर्चा चल रही थी। कैटरीना का नाम फाइनल होने के बाद अब इन खबरों पर विराम लग गई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार की पत्नी के किरदार में नजर आएगी।

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सूर्यवंशी' अगले साल ईद पर रिलीज होने जा रही है। सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' भी ईद 2020 में रिलीज होगी। यानी अगले साल सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कैटरीना की भिड़ंत होने वाली है।

अक्षय और कैटरीना ने एक साथ कई फिल्में साथ में की। 'सिंह इज किंग', 'नमस्ते लंदन', 'हमको दिवाना कर गए', 'तीस मार खां', 'वेलकम' और 'दे दनादन' सहित कई फिल्मों में की।

Published on: