बॉलीवुड

Katrina Kaif ने अनुष्का शर्मा के साथ सालों पुरानी तस्वीर की शेयर, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

कटरीना कैफ ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Katrina Kaif Instagram) से शेयर की है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) नजर आ रही हैं।

2 min read
Katrina Kaif

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कटरीना की फैन फोलोइंग इतनी भारी मात्रा में है कि जब वह कोई तस्वीर शेयर करती हैं तो वह तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। हाल ही में कटरीना कैफ ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल (Katrina Kaif Instagram) से शेयर की है। इस तस्वीर में कटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) नजर आ रही हैं। दोनों की ये तस्वीर सालों पुरानी है।

कटरीना कैफ ने इस फोटो को शेयर करते खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा, 'इस तस्वीर को देखकर काफी खुशी महसूस हुई।' उनके इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'ऐसा इसलिए क्योंकि हम वहां पूरी तरह मौजूद थे और उस पल में काफी खुश थे।' फोटो में कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा हंसती हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने फिल्म 'जब तक है जान' (Jab Tak Hai Jaan) और 'जीरो' (Zero) में एक साथ काम किया है। इन दोनों फिल्मों में हीरो के तौर पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) थे। ऐसे में कटरीना और अनुष्का के बीच एक अच्छा बॉन्ड है, जोकि इस तस्वीर में देखने को भी मिल रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) लीड रोल में हैं। यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के कारण इसकी रिलीज डेट को टालना पड़ा। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। वहीं अनुष्का शर्मा इन दिनों किसी फिल्म में बतौर एक्ट्रेस तो नजर नहीं आ रही हैं लेकिन बतौर प्रोड्यूसर अनुष्का फिल्मों में काफी एक्टिव हैं।

View this post on Instagram

🌟a little Christmas cheer

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

Published on:
24 Aug 2020 04:36 pm
Also Read
View All