बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने एक्टर विक्की कौशल से दिसम्बर माह में शादी की है। शादी की खबरों से लेकर शादी के बाद तक वे और विक्की कौशल अब तक चर्चाओं में हैं।
क्रिसमस के मौके विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पहली बार अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट पर फोटो शेयर की है। दोनों ने एक ही फोटो को अपने-अपने अकाउंट पर शेयर किया है। शादी से लेकर अबतक यह पहला मौका है जब दोनों ने एक साथ अपनी पिक्चर पोस्ट की है। शादी के बाद से कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने लगी हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी फोटो शेयर की है। अब लेटेस्ट तस्वीरों में कैटरीना और विक्की कौशल क्रिसमस ट्री के सामने खड़े हैं। दोनो एक दूसरे को गले लगाए नजर आ रहे हैं।
दोनों ने रोमांटिक अंदाज में एक-दूजे को क्रिसमस की बधाई दी है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपने चाहने वालों को 'मेरी क्रिसमस' लिखा है। इस दौरान जहां विक्की कौशल ने व्हाइट शर्ट और पेस्टल पिंक पैंट पहना हुआ है। वहीं कैटरीना फ्लोरल प्रिंट वाली क्रीम कलर की फ्लेयर्ड मिनी ड्रेस में नजर आ रही हैं।
आपको बता दें कैटरीना की यह फलोरल ड्रेस 'Zimmermann' क्लोदिंग ब्रांड की है। जॉर्जेट फैब्रिक की यह ड्रेस दिखने में जितनी सिंपल और एलिगेंट है, इसकी कीमत उतनी ही ज्यादा है। बता दें कि इसकी कीमत ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 64,086 रुपये दी गई है। जबसे लोगों को उनकी इस ड्रेस की कीमत के बारे में पता चला है तभी से वह हैरान हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्की और कैट ने बीते 9 दिसंबर को राजस्थान के बरवाड़ा फोर्ट में आलीशान तरीके से शादी की है। दोनो की शादी की खबरों से इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक में काफी एक्साइटमेंट दिखाई दे रही थी। मीडिया को उनकी शादी की पल-पल की खबर में बेहद दिलचस्पी थी। संगीत हो या मेहंदी, शादी हो या रिस्पेशन-सभी चीजों पर फैंस से लेकर मीडिया तक की नजरें थी। अब फिलहाल इंडस्ट्री से लेकर मीडिया तक को उनके रिसेप्शन का इंतजार है। बता दें कि पहले यह रिस्पेशन 20 दिसंबर को होने वाला था लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। खभरें थी कि यह रिस्पेशन बहुत ग्रॉन्ड होने वाला है।