हाल ही में आए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने तो मस्ती-मजाक के साथ-साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) को खूब फटकार लगा दी। फिर बिग बी सीट से खड़े हो गए।
मशहूर टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति ( kaun banega crorepati ) इन दिनों काफी चर्चा में हैं। आए दिन शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एपिसोड्स में अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प किस्से लोगों संग शेयर करते रहते हैं। हाल ही में आए एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने तो मस्ती-मजाक के साथ-साथ शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) को खूब फटकार लगा दी। बात इतनी बड़ गई कि बिग बी ने शो छोड़ने को लेकर तक बात कह दी।
इस एपिसोड में अमिताभ के साथ मध्य प्रदेश के कंटेस्टेंट राजेंद्र गुप्ता खेलते दिखाई दिए। वह दरअसल प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल हैं। ऐसे में जैसे ही राजेंद्र हॉट सीट पर आकर बैठे उन्होंने तभी से बिग बी को डांट लगाना शुरू कर दिया।
अमिताभ से कंटेस्टेंट कहते हैं,'शाहरुख खान ( shahrukh khan ) और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें'(mohabbatein ) देखी उसमें आप एक सख्त प्रिंसिपल का किरदार निभा रहे हैं। वहां आप एक खडूस और सख्त प्रिंसिपल हैं। उन्होंने अपने स्कूल में इतने सख्त रुल्स बनाकर रखे थे कि उसका नुकसान उन्होंने अपनी बेटी को खोकर भुगतना पड़ा।' कंटेस्टेंट राजेंद्र ने फिर कहा कि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। बच्चे सिर्फ प्यार ही चाहते हैं।
कंटेस्टेंट की बातें सुनते ही अमिताभ चौंक गए और उन्होंने कहा, 'मुझे गेम नहीं खेलना, मुझे घर जाना है। जबसे आप हॉटसीट पर आए हैं, मुझे डांट रहे हैं।' यह सुनकर वहां मौजूद सभी दर्शक खूब जोर से हंसने लगते हैं। फिर कंटेस्टेंट कहते हैं, 'आपने अपने किरदार से काम किया लेकिन फिर भी प्यार को जीतने नहीं दिया।' इसपर अमिताभ एक बार फिर कहते हैं, 'मैं सच में अब खेलना नहीं चाहता हूं और वह इस बीच अपनी कुर्सी से भी खड़े हो जाते हैं।'