बॉलीवुड

KBC 13: अमिताभ बच्चन से नही बनता गणित का पहाड़ा, पूछे गए सवाल का बिग बी ने दिया गलत जवाब, वायरल हुआ वीडियो

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछ लिया साधारण सा सवाल जिसका जवाब देने खुद सकपका गए बिग बी
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2021, 8:41 AM IST
amitabh bachchan gave the wrong answer
amitabh bachchan gave the wrong answer

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ लोगों का सबसे पसंदीदा शो बन चुका है जिसे बड़े बुजुर्ग से लेकर छोटे बच्चे तक देखना ज्यादा पसंद करते है। इस शो के जरिए लोग घर बैठे भी अपने अपने ज्ञान की परीक्षा ले सकते है। हर बार की तरह इस बार का ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ काफी चर्चा में बना हुआ है अभी हाल में ‘आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमांनी बुंदेला ने एक करोड़ रूपए जीतकर इस शो का रिकार्ड तोड़ दिया है। इसी के बीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें हर प्रतियोगी से सवाल पूछने वाले बिग बी खुद एक सवाल का जवाब देने में अटक जाते है।

वायरल हो रहा वीडियो उस समय का है जब कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट में हिमांनी बुंदेला बैठी थी जिनसे बिग बी ने ढेर सारी बातें की। इतना ही नही अमिताभ ने खुद हिमानी से गणित सीखने की कोशिश भी की। इस दौरान बिग बी एक ऐसे आसान से सवाल का जवाब नही दे पाए जिसे छोटे से छोटा बच्चा भी बता सकता है उसका जवाब इतना ही नही उनकी पोती आराध्या बच्चन को भी पता है।

4 के पहाड़े पर अटक गए अमिताभ..

वीडियो में अमिताभ बच्चन हिमानी से कहते हैं, ‘आपने कहा है कि जीती हुई रकम से आप कुछ ऐसी संस्थाएं खुलवाना चाहेंगी, जहां दिव्यांक बच्चों को पढ़ने की पूरी सहायता मिल सके’। बिग बी की इस बात का जवाब देते हुए हिमानी ने बताया कि वो दिव्यांग बच्चों के लिए मैंटल मैथ्स पर ज्यादा ध्यान देना चाहती है।

इसके बाद हिमानी मैंटल मैथ्स के बारे में बिग को समझाने लगती हैं। तभी हिमानी, अमिताभ से गणित का एक सवाल पूछ बैठती हैं पहले तो अमिताभ घबरा जाते हैं और कहते हैं कि मेरी गणित में उनका हिसाब किताब कमज़ोर है, मैथ्स भी वीक है। लेकिन फिर भी बिग बी उनके साथ पूरे उत्साह के साथ गणित सीखते हैं। तभी हिमानी उन्हें गणित के बारे में समझाते 4 का पहाड़ा पूछ बैठती हैं, ‘सर 4x4 कितना हुआ’। जिसके जवाब में बिग बी कहते हैं, ‘24’ ये सुनकर वहां बैठ दर्शक हंसने लग जाते हैं, इसके बाद बिग बी तुरंत अपनी गलती को सुधारते हुए कहते हैं 16’। इसके बाद कंटेस्टेंट पूरा सवाल सॉल्व कर के बताती हैं।

Published on: