बॉलीवुड

केबीसी में छाया जूही चावला का नाम, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह सवाल…..

केबीसी में छाया जूही चावला का नाम, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया यह सवाल

less than 1 minute read
Nov 18, 2020
Juhi

कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन ने अभिनेत्री जूही चावला से संबंधित एक सवाल पूछा। इस सवाल को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए केबीसी का स्क्रीनशॉट शेयर किया है और लिखा है, "देखो मैं इस सीजन में केबीसी पर हूं, तकनीकी रूप से हॉट सीट पर नहीं हूं, लेकिन कम से कम रूहानी तौर पर" अभिनेत्री ने ट्वीट में अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को भी टैग किया है।

आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के 12 वें सीजन में अब तक 2 करोड़पति बन चुके हैं और एक कंटेंस्टेंट एक करोड़ के सवाल तक पहुंच चुकी है। वहीं हाल ही के शो में जूही चावला भी कौन बनेगा करोड़पति के एक सवाल में नजर आई। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने शो में जूही चावला से संबंधित सवाल पूछा, उन्होंने पूछा, "इनमें से किस एक्ट्रेस का नाम एक फूल का नाम भी है।" इसके ऑप्शन a करिश्मा, b जूही, c करीना और d जया था। इसका सही जवाब "जूही" था जो कि एक फूल का नाम होता है। जूही चावला ने अपने बारे में पूछे गए इस सवाल का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया है।

Published on:
18 Nov 2020 07:38 pm
Also Read
View All