बॉलीवुड

लव जिहाद के आरोपों के बीच केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में टीजर में दिखाए दृश्यों के अलावा फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों को कवर किया गया है।
2 min read
Nov 12, 2018
Kedarnath trailer
Kedarnath trailer

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की अपकमिंग मूवी 'केदारनाथ' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। टीजर लांच के साथ ही विवादों में आई इस फिल्म को लेकर बवाल हो रहा है। बवाल की वजह है सुशांत सिंह का मुस्लिम लड़के के किरदार का हिन्दू यात्री बनी सारा अली खान के साथ रोमांस।

इसी विवाद के बीच केदारनाथ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में टीजर में दिखाए दृश्यों के अलावा फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्सों को कवर किया गया है।

इससे पहले 'केदारनाथ' का एक गाना 'नमो नमो...' रिलीज हो चुका है। यूट्यूब पर इस गाने को 12 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस गाने में सुशांत-सारा के रोमांस को जगह नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि भक्ति गीत होने के कारण ऐसे दृश्यों से परहेज किया गया है।

सुशांत-सारा की ये फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके बाद सारा अली खान की एक और फिल्म दिसंबर में ही आने वाली है। रणवीर सिंह की नई फिल्म 'सिम्बा' में सारा नजर आएंगी। ये मूवी 28 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत ने अभिषेक चौबे की फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस मूवी में सुशांत के अपोजिट भूमि पेडनेकर नजर आने वाली हैं।

Published on:
12 Nov 2018 03:02 pm
Also Read
View All
Hanumans Ansh: अपर्णा यादव से लेकर ईशा कोप्पिकर ने ‘हनुमान अंश’ की जमकर की तारीफ, विवेक सिन्हा बोले- कमाल कर दिया

‘हनमुान अंश’ ही नहीं, इन फिल्मों ने भी की बजट से कई गुना कमाई, एक फिल्म ने तो लाखों में बनकर कमा डाले करोड़ों

“जिन्होंने मुझे प्रताड़ित किया उनका विनाश देखूंगी”, ‘आशिक बनाया आपने’ फेम तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान

‘6 साल जेल में नहीं सीखी’, महाराष्ट्र मंत्री के सामने संजय दत्त ने मराठी भाषा को लेकर कहा कुछ ऐसा, हो गया विवाद

‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए वरुण धवन, अभिनेत्री नारायणी शास्त्री ने भी दिल खोलकर की तारीफ, रोते हुए बनाया वीडियो