बॉलीवुड

‘लवयात्री’ के बाद ‘केदारनाथ’ पर भी छिड़ा विवाद, लव जिहाद को प्रमोट करने का लगा आरोप

टीजर लॉन्च के बाद फिल्म पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 min read
Nov 04, 2018
kedarnath
kedarnath

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और फिल्म जगत में अपना डेब्यू करने जा रही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर रिलीज होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। दरअसल टीजर लॉन्च के बाद फिल्म पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उनका कहना है कि यह फिल्म हिंदुओं की भावनाओं को आहत करती है इसलिए इस फिल्म को बैन कर देना चाहिए।

बैन नहीं हुई तो होगा आंदोलन
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक केदारनाथ में पुजारियों की एक संस्था केदार सभा के चेयरमैन विनोद शुक्ला ने कहा, 'यदि फिल्म बैन नहीं हुई तो हम आंदोलन कर देंगे, क्योंकि हमें बताया गया है कि यह लव जिहाद को बढ़ावा देती है और इससे हिंदू भावनाएं आहत होती हैं।' रिपोर्ट के अऩुसार चेयरमैन शुक्ला ने कहा कि पुजारियों ने उस वक्त भी कड़ा विरोध किया था जब केदारनाथ के पास इस फिल्म के अश्लील गाने की शूटिंग की गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी इसका विरोध किया था।

भाजपा नेता ने भी जताया विरोध
भारतीय जनता पार्टी के नेता अजेंद्र अजय ने भी अपने एक ट्वीट में सीबीएफसी से इस फिल्म को बैन किए जाने की मांग की है। अजय ने लिखा, 'इसमें जोड़े को बाढ़ के उस बैकग्राउंड में बोल्ड सीन करते दिखाया गया है, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।' उन्होंने फिल्म के पोस्टर पर भी आपत्ति जताई और कहा कि इसमें एक मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के को ले जाते दिखाया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह तकनीकी रूप से भी गलत है क्योंकि केदारनाथ में आप किसी भी मुस्लिम शख्स को ढुलाई करते नहीं देखेंगे।

बताते चलें कि कुछ दिनो पहले सलमान खान प्रोडेक्शन की फिल्म केदारनाथ पर भी काफी विवाद हुआ था। विवाद को बढ़ता देख फिल्म का नाम 'लवरात्रि' से बदलकर 'लवयात्रि' कर दिया गया।

Updated on:
04 Nov 2018 04:57 pm
Published on:
04 Nov 2018 04:57 pm
Also Read
View All
सुनीता आहूजा संग विवाद के बीच गोविंदा का बड़ा बयान, बोले- बहुत सी बातें लिखी गईं, माई से प्रार्थना है कि सब साफ हो

ईशा रिखी ने तलाक के बाद बताया क्यों छुपाकर रखी थी बादशाह संग शादी की खबर? बोलीं- मैं तमाशा नहीं बनना चाहती थी

बादशाह संग तलाक के 5 दिन बाद ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी, शादी टूटने पर बोलीं- मुझे धोखा महसूस हुआ

‘मेरी बेटियों का कोई धर्म नहीं’ अभिनेता अमीन हाजी ने अपनी लव स्टोरी पर किया खुलासा, बोले- दोस्तों ने दी थी चेतावनी

‘अनुभव अच्छा था’ कम उम्र के लड़के से प्यार पर डिंपल कपाड़िया ने कही दिल की बात, सुनाया ‘दिल चाहता है’ का किस्सा