बॉलीवुड

‘केदारनाथ’ के टीजर में दिखे इस सीन को लेकर मचा बवाल, लोगों ने कहा-धार्मिक यात्रा पर ऐसी कहानी

2013 में आई बाढ़ पर आधारित इस फिल्म की कहानी में सुशांत एक मुस्लिम का किरदार अदा कर रहे हैं।
2 min read
Oct 31, 2018
kedarnath teaser sara ali khan sushant singh rajput
kedarnath teaser sara ali khan sushant singh rajput

कई दिनों से विवादों में घिरी बॅालीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' का टीजर हाल में रिलीज हुआ है। इस फिल्म से सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बॅालीवुड में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म के टीजर के लेकर अब लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

2013 में आई बाढ़ पर आधारित इस फिल्म की कहानी में सुशांत एक मुस्लिम का किरदार अदा कर रहे हैं वहीं सारा एक हिंदू यात्री के रोल में दिखाई दे रही हैं।

फिल्म में सुशांत और सारा के बीच पनपते प्यार को दिखाया गया। दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। जहां ट्विटर पर इस फिल्म के टीजर को लेकर पॅाजिटिव रिएक्शन देखने को मिले वहीं इनपर नेगेटिव रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। बता दें कुछ लोग इस फिल्म की कहानी को धार्मिक रंग देना चाह रहे हैं।

लोगों ने फिल्म पर कई तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने कहा कि, आपने केदरनाथ में हुए इस बड़े हादसे को फिल्म में हिंदू-मुस्लिम के प्यार की कहानी से जोड़ दिया। शर्म आनी चाहिए आपको।

गौरतलब है कि टीजर में सारा और सुशांत के बीच की लव केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ ही इसके वीजुअल्स बिल्कुल रियल घटना की तरह दिख रहे हैं। इसकी शूटिंग उत्तराखंड में की गई है। जिसमें प्रकृति का क्रोध दिखाया गया है। टीजर को तरण आदर्श ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ स्टनिंग वीजुअल्स' इसके साथ ही इसकी रिलीजिंग डेट 7दिसंबर भी इसके साथ लिखी गई है।

Updated on:
31 Oct 2018 10:33 am
Published on:
31 Oct 2018 10:33 am
Also Read
View All
‘लोग दारु पीकर आए हुए हैं’, मिर्जापुर की स्क्रीनिंग से बीच में ही उठकर आई महिला, थिएटर मैनेजमेंट पर भी लगाया आरोप

अजनार नदी साफ करने वाले 21 साल के ‘बिट्टू तबाही’ पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा ने दिया बयान, बोलीं- पद्म पुरस्कार मिले

भारत छोड़ विदेश में पढ़ाई पूरी करने गए फराह खान के तीनों बच्चे, भावुक होकर बोलीं- मेरे दिल के तीन टुकड़ों जी लो अपनी जिंदगी

ट्विंकल खन्ना ने कबाब- कोरमा से की थी मुगल इतिहास की तुलना! इंटरनेट पर छिड़ी बहस, लोगों ने याद दिलाई पति की ‘केसरी’ फिल्म

मिर्जापुर देखते हुए थिएटर में ही आपस में भिड़े अली फजल और दिव्येंदु के फैंस, मचा भारी हंगांमा