
मुंबई। बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से फेमस अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'केसरी' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक पंजाब बेस्ड मूवी है। अक्षय ने 'केसरी' मूवी में अपने लुक की एक फोटो शेयर कर फैंस को बैसाखी की शुभकामनाएं दी।
सिख के रोल में आएंगे नजर :
'केसरी' फिल्म में अक्षय एक सिख का रोल निभा रहे हैं। इससे पहले इस फिल्म का पहला लुक वायरल हुआ था। जिसमें वह काफी अच्छे लग रहे थे। इससे पहले वह इस तरह के लुक में कभी नजर नहीं आए। हालांकि उनकी पगड़ी ने दर्शकों के सामने फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पगड़ी पहनने में होती है दिक्कत:
बता दें कि फिल्म 'केसरी' में अक्षय ने एक लंबी पगड़ी पहनी है और इसलिए उन्होंने अपने बाल कटा लिए थे। उन्होंने कहा था, 'इतनी बड़ी पगड़ी पहनने में दिक्कत होती है इसलिए मैंने बाल कटवाए हैं।' अपने लुक के लिए अक्षय काफी मेहनत कर रहे हैं।
'पैडमैन' ने दिया अच्छा मैसेज:
अक्षय की हालिया रिलीज फिल्म 'पैडमैन' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'पैडमैन' में जिस मुद्दे के साथ अक्षय कुमार उतरे थे उस मुद्दे पर लोग चर्चा करना भी पसंद नहीं करते हैं। इस फिल्म में महिलाओं के पीरिड्स में होने वाले दर्द और शर्म के बारे में बताया गया है। इस फिल्म के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया है।
इन फिल्मों में भी कर रहे हैं काम:
अक्षय कुमार 'केसरी' के अलावा फिल्म 'गोल्ड' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर भी वह काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म 15 अगस्त, 2018 को रिलीज हो रही है। यह मूवी खेल पर आधारित है, जो एक खिलाड़ी के जीवन की सच्ची कहानी को बयां करती नजर आएगी। 'गोल्ड' के अवाला वह फिल्म 'मोगुल' में भी नजर आएंगे। यह फिल्म भजन गायक गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए अक्षय ने तैयारी करनी शुरू कर दी है।