
अक्षय कुमार - परिणीति चोपड़ा (Akshay Kumar- Parineeti Chopra) स्टारर फिल्म ‘केसरी’( Kesari) सिनेमाघरों में 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। लंबे समय से दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार था। अब फाइनली यह फिल्म होली के मौके पर दस्तक देने जा रही है।
कहानी
'केसरी' कहानी साल 1897 में हुई सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित है। जहां केवल 21 सिख सैनिकों ने 10,000 अफगानों की फौज का डटकर सामना किया था। इस लड़ाई को मानवीय इतिहास की सबसे ज्यादा बहादुरी से लड़ी गई लड़ाइयों में से एक माना जाता है। पूरी दुनिया में इसकी चर्चा की जाती है। उस वक्त इन शूरवीरों का खौफ ऐसा था कि इन सिपाहियों की दिलेरी देख कर ये 10000 अफगानी हमलावरों को अपने पांव पैर खींचने पड़ गए थे।
रिव्यू: फिल्म में अक्षय एक डायलॉग बोलते हैं- ‘एक अंग्रेज ने कहा था- हिंदुस्तान की मिट्टी से डरपोक पैदा होते हैं, आज जवाब देने का वक्त आ गया है।’ इस तरह के डायलॉग्स दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ रहे हैं जो दर्शकों में जोश जगाने के काफी है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'केसरी' में अक्षय कुमार ने एक बार फिर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। फिल्म में लड़ाई के सीन्स बेहतरीन तरीके से फिल्माए गए हैं।