बॉलीवुड

Khatron Ke Khiladi 11 winner: दिव्यांका त्रिपाठी को हराकर अर्जुन बिजलानी बने विनर

शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह में से कोई एक इस शो का विनर होगा।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2021, 11:24 AM IST
arjun_bijlani.jpg
arjun bijlani winner of khatron ke khiladi

नई दिल्ली। टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को काफी पसंद किया जाता है। यह टीवी के पॉपुलर रियलिटी शोज़ में से एक हैं। इस बार खतरों के खिलाड़ी के ११वें सीजन में कई दमदार कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। लेकिन अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और दिव्यांका त्रिपाठी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह में से कोई एक इस शो का विनर होगा। हालांकि, ऐसी खबरें आ रही हैं कि टॉप ३ में जगह बनाने के बाद विशाल आदित्य सिंह फिनाले की रेस से बाहर हो गए हैं। ऐसे में दिव्यांका और अर्जुन के बीच विनर की ट्रॉफी के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

शो की शुरुआत से ही दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी को मजबूत दावेदार बताया गया था। दोनों ने सभी स्टंट जबरदस्त तरीके से पूरे किए थे। ऐसे में विनर की रेस में दोनों एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। इस शो को दोनों में से कौन जीत पाता है इसके लिए दर्शकों को फिनाले एपिसोड का इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग विनर के नाम को लेकर काफी चर्चा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्जुन बिजलानी को शो का विनर बताया है। शो के विनर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहा हैं। लेकिन लोगों का कहना है कि अर्जुन बिजलानी ने इस शो को जीत लिया है। इंटरनेट पर लोग उनका ट्रेंड कर उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि फिनाले में अर्जुन और दिव्यांका के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन अर्जुन ने एक्ट्रेस को मात दे दी और ट्रॉफी अपने नाम कर ली। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है कि शो का विजेता कौन है लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने अर्जुन को विनर बना लिया है।

वहीं, कुछ लोग दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर भी कह रहे हैं कि वह ट्रॉफी की प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, शो को विनर कौन है ये तो 25-26 सितंबर को ही पता चलेगा। क्योंकि शो का ग्रैंड फिनाले 25-26 सितंबर को होगा। बता दें कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 केपटाउन में हुआ था। वहीं, हाल ही में शो का फिनाले एपिसोड मुंबई के फिल्म सिटी में शूट हुआ। इसमें सभी कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था। इस दौरान सना मकबूल, महक चहल और श्वेता तिवारी का बेहद ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

Updated on:
22 Sep 2021, 11:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा