बॉलीवुड

खुशी कपूर के फोन में लगा है मां श्रीदेवी का वॉलपेपर

खुशी कपूर को हाल ही में घर के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उनके फोन में लगे वॉलपेपर को भी अपने कैमरे में कैद कर लिया।
2 min read
May 19, 2021
khushi_kapoor_1.jpg
Khushi Kapoor

नई दिल्ली। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की दोनों बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जान्हवी फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमा रही हैं। वहीं, खुशी ने अभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ऐसे में खुशी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब उनकी कुछ फोटोज़ सामने आई हैं, जिसमें उनके फोन का वॉलपेपर पर भी रिवील हो गया है।

पैपराजी ने किया कैद
दरअसल, मंगलवार को खुशी कपूर को उनके बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरों में कैद किया। इस दौरान खुशी कपूर ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दीं। उन्होंने पिंक कलर का फेस मास्क लगाया हुआ था। वह अपने डॉगी के साथ वॉक पर निकली थीं।

फोन पर लगी मां की फोटो
वॉक के दौरान खुशी ने पैपराजी को पोज़ दिए। ऐसे में पैपराजी ने उनके फोन के वॉलपेपर को भी अपने कैमरों में कैद कर लिया। दरअसल, खुशी के फोन के वॉलपेपर पर एक खास तस्वीर लगी हुई है। वॉलपेपर में खुशी की बचपन की फोटो लगी हुई है, जिसमें वह मां श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में श्रीदेवी ने खुशी को अपने कंधे पर बिठा रखा है। खुशी के फोन का ये वॉलपेपर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वॉलपेपर को देखकर इमोशनल हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, मां तो मां ही होती है। वह भी आपको मिस कर रही होंगी।

मदर्स डे पर किया याद
बता दें कि हाल ही में खुशी कपूर ने मदर्स डे के मौके पर श्रीदेवी को याद किया था। उन्होंने अपनी बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीरों में उनके साथ उनकी बड़ी बहन जान्हवी कपूर भी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए खुशी ने कैप्शन में लिखा, सबसे बेस्ट को हैप्पी मदर्स डे। खुशी द्वारा शेयर की गई ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

Published on:
19 May 2021 04:51 pm