बॉलीवुड

डब्बू रत्नानी के केलेण्डर में कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट को लेकर यूजर्स ने किए थे भद्दे कमेंट, अब एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी पिछले साल डब्बू रतनानी के कैलेंडर में दिए टॉपलेस फोटोशूट की तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में थी हाल ही में अरबाज खान के होस्ट किए गए चैट शो में कियारा ने अपनी प्रतिक्रिया दी
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2021, 6:16 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी फिल्मों में अपने अभिनय के अलावा बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। उनकी बोल्ड अंदाज की तस्वीरे अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। पिछले साल कियारा आडवाणी अपनी तस्वीरों को लेकर काफी चर्चा में आई थी जब उन्होंने मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया है।

इन फोटोशूट की तस्वीरों को कियारा आडवाणी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया था। जिसमें वे एक बड़े पत्ते के पीछे टॉपलेस खड़ी नजर आई थीं। इस तस्वीरो को जहां उनके फैंस ने काफी पसंद किया तो वही उन्हें बहुत से लोगों ने भद्दे कमेंट भी किए थे। जिसको लेकर अब अभिनेत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कियारा आडवाणी ने उस दौरान यूजर के इस कमेंट को देखने को बाद कहा कि मैं इसको अपनी तारीफ समझूंगी। वहीं अरबाज खान के चैट शो पर जब वो आई तब एक्टर ने उन्हें यूजर्स के कुछ कमेंट पढ़कर सुनाए जिसमें लिखा, 'काश ! यह पत्ता बकरी खा जाती।' कियारा आडवाणी ने यह कमेंट जानकर अजीब से मुंह बनाया।' इसके अलावा कियारा आडवाणी ने अपने फैंस के उन सवालों का भी जवाब दिया जो उन्हें घंमडी कहते हैं।

कियारा आडवाणी हाल ही में अभिनेता अरबाज खान के चैट शो पिंच 2 में पहुंचीं थी। जहां पहुंचकर उन्होंने अपनी कई बाते शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लिखे गए भद्दे कमेंट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पिंच 2 में अरबाज खान ने कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट पर किए गए सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट को पढ़ा। जिसमें एक ने लिखा था, '2020 में बस यही एक चीज अच्छी हुई है।

कियारा कहती हैं कि 'घमंडी का लेबल निश्चित रूप से गलत है, क्योंकि लोग हमारी पर्सनल जिंदगी के बारे में नही जानते और अपने निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं। ऐसा नहीं है यार कुछ वजह तो होगी न।' आपको बता दें कि कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शेरशाह' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए कियारा आडवाणी के अभिनय को काफी पसंद किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन