बॉलीवुड

शादी के बाद लाल सलवार सूट में ससुराल पहुंची कियारा ! मीडिया को बांटी मिठाई, देखिए क्या जच रही जोड़ी…

सिद्धार्थ मल्होत्रा ( sidharth malhotra ) और कियारा आडवाणी ( kiara advani ) दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। कियारा का ससुराल दिल्ली में है। हाल ही स्टार्स लाल रंग के आउटफिट में पैपराजी से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सभी लोगों को शादी की मिठाई खिलाई।

2 min read
Feb 09, 2023

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स सिद्धार्थ मल्होत्रा ( Sidharth Malhotra ) और कियारा आडवाणी ( Kiara Advani ) ने 7 फरवरी को सात फेरे लिए। यह शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में रचाई गई। स्टार्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें भी शेयर कीं। शादी की तस्वीरें आते ही वायरल हो रही है। अब कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दे रहे हैं। कियारा का ससुराल दिल्ली में है। हाल ही स्टार्स लाल रंग के आउटफिट में पैपराजी से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सभी लोगों को शादी की मिठाई खिलाई।

लाल रंग में खूबसूरत दिखीं कियारा

कियारा ने इस दौरान लाल एथनिक आउटफिट पहना हुआ था। ड्रेस के साथ उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी थी। उन्होंने लाइट मेकअप किया और अपने माथे पर सिंदूर लगा रखा था। वहीं, सिद्धार्थ ने भी लाल रंग का कुर्ता, सफेद पायजामा पहना था। उन्होंने गले में शॉल भी लपेट रखा था। इससे पहले सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे। दोनों के दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। एयरपोर्ट पर नई नवेली दुल्हन कियारा सूट-साड़ी छोड़ लोअर-टीशर्ट पहने एकदम कूल लुक में नजर आईं।

दिल्ली मुंबई में होगी रिसेप्शन पार्टी

गौरतलब है कि स्टार्स ने जैसलमेर में 7 फरवरी को डेस्टीनेशन वेडिंग की। इस शादी में करण जौहर, जूहि चावला, शाहिद कपूर सहित कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं। खबरें हैं कि अब स्टार कपल रिसेप्शन के लिए दिल्ली पहुंच रहा है। यहां कियारा का ससुराल है। आज दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी। इस पार्टी में केवल परिवार के लोगों को ही इनवाइट किया गया है। वहीं मुंबई में भी रिसेप्शन होने की खबरे हैं। इसमें पूरे बॅालीवुड को इनविटेशन दिया जाएगा। यह रिसेप्शन 12 फरवरी को रखा जाएगा।

Published on:
09 Feb 2023 08:56 am
Also Read
View All