बॉलीवुड

‘मोहब्बतें’ की इस एक्ट्रेस पर एक बार फिर नौकरानी ने लगाए गंभीर आरोप, सैलरी देने के जगह करती थी ऐसा, दर्ज हुई FIR

मामला पुलिस तक पहुंच चुका है जल्द ही पुलिस इस मामले में एक्ट्रेस से पूछताछ करेगी।
1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2019, 3:29 PM IST
kim sharma
kim sharma

फिल्म 'मोहब्बतें' फेम kim sharma को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बात दें कि किम के खिलाफ उनकी नौकरानी नम्रता सोलंकी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नम्रता का अरोप है की किम उन्हें सैलरी देने से मना कर रही हैं साथ ही उन्हें धमकाया भी।

मेड नम्रता ने किम शर्मा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस थाने में यह शिकायत दर्ज करवाई है। नम्रता ने किम पर आरोप लगाया है कि किम ने उसकी एक महीने की तनख्वाह नहीं दी। नम्रता के मुताबिक जब उसने एक्ट्रेस से अपनी सैलरी मांगी तो वह पैसे देने की जगह भड़क गई। वहीं अब मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस जल्द ही इस मामले में किम शर्मा से पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले यानी पिछले साल ही किम अपनी मेड के साथ मारपीट करने को लेकर चर्चा में आई थीं। किम की मेड का कहना था कि ठीक से कपड़े ना धोने पर किम ने उन्हें मारा, घर से निकाला और उनकी सैलरी भी नहीं दी। हालांकि किम ने मेड के आरोपों को गलत बताया था।

Updated on:
19 Apr 2019, 3:29 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज