बॉलीवुड

कैंसर ठिक होने के बाद भी नाजुक हालत में दिखीं किरण खेर, Video देख फैंस ने कहा- कमजोर दिख रहीं…

Anupam Kher And Kiran Kher: अभिनेता अनुपम खेर अपने डायरेक्टोरियल फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के रिलीज़ पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग में किरण खेर बहुत कमजोर और परेशान नजर आई। जिससे फैंस ने कहा...
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2025, 12:19 PM IST
कैंसर ठिक होने के बाद भी नाजुक हालत में दिखीं किरण खेर, Video देख फैंस ने कहा- कमजोर दिख रहीं क्या...
(फोटो सोर्स : Anupam Kher X)

Tanvi The Great: बॉलीवुड के अभिनेता अनुपम खेर अपने डायरेक्टोरियल फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के रिलीज़ पहले मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। जिसमें अनुपम खेर अपनी पत्नी और किरण खेर के साथ नजर आए। बता दें कि इस इवेंट के समय किरण खेर की सेहत को लेकर उनके फैंस में चिंता गहरी हो गई क्योंकि वो पहले जैसी चुलबुली और एनर्जेटिक नहीं दिख रही थीं।
इसके साथ ही किरण खेर ने स्क्रीनिंग में रेड कलर की ड्रेस पहनी, और उनकी वो प्यारी मुस्कान देखने के बाद फैंस खुश हो गए। इसके साथ ही उनकी कमजोरी और थकान साफ नजर आ रही थी कि वो अनुपम और सिकंदर खेर के सहारे चल रही थीं। ऐसा लग रहा मानो कि उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही है। इसको देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने अपनी चिंता जाहिर की और कई यूजर्स ने पूछा, "उन्हें क्या हुआ है?"

Video देख फैंस ने कहा- कमजोर दिख रहीं क्या…

दरअसल किरण खेर को इस हालत में देखकर कई फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं जाहिर की है। एक फैंस ने लिखा, "वो ठीक हैं और ठीक हो रही हैं, हमे उनकी हेल्थ पर चर्चा करने की बजाय उनके लिए प्रार्थना करें। उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी होगी।" तो वहीं दूसरें फैंस ने कहा कि किरण खेर पूरी तरह से ठीक नहीं हैं। तो कईयों ने कहा की, "किरण जी -बहुत अलग दिख रही हैं, ऐसा क्यों? वो बहुत कमजोर दिख रही हैं।" फैंस ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि किरण खेर का चेहरा सूजा हुआ था, और किरण की तबीयत ठीक नहीं लग रही है।

कैंसर ठिक होने के बाद भी नाजुक हालत में दिखीं क्योंकि

अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि- वो थोड़ा तनाव में रहती है, और उन्होंने ये स्वीकार किया कि वो कभी बच्चा नहीं कर सके, और ये खालीपन उन्हें अक्सर महसूस होता है। साथ ही अनुपम ने आगे कहा कि, "किरण गर्भधारण नहीं कर सकीं। सिकंदर के साथ मुझे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब 60+ की उम्र में मुझे ये ज्यादा महसूस होता है।"
हालांकि अनुपम और किरण की शादी 1985 में हुई थी। इस समय किरण अपनी शादी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली शादी गौतम बेरी से की थी। अनुपम की भी पहले शादी मधुमालती कपूर से हुई थी। लेकिन जब अनुपम और किरण मिले, तो दोनों को प्यार हो गया और उन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। अनुपम ने किरण के पहले पति से हुए बेटे सिकंदर खेर को भी अपने बेटे की तरह पाला और उन्हें प्यार दिया।

Updated on:
18 Jul 2025, 12:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई